PM मोदी की तुलना शिवाजी से करने वाली किताब पर महाराष्ट्र में बवाल, BJP नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज
मुंबई। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के नेता द्वारा लिखी गई एक किताब को लेकर विवाद शुरू हो गया है। किताब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना महाराष्ट्र के महापुरुष छत्रपति शिवाजी महाराज से की गई है, जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया है। 'आज के शिवाजी-नरेंद्र मोदी' पर बवाल इतना बढ़ा कि सत्ताधारी शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने इस पुस्तक पर नाराजगी जताते हुए बीजेपी से जवाब मांगा है। महाराष्ट्र की सत्ताधारी पार्टियों ने विपक्षी दल बीजेपी पर शिवाजी का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उनसे जवाब मांगा है।

किताब पर विवाद
इस किताब को लेकर शिवसेना सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने बीजेपी पर निशाना साधा और विधायक शिवेंद्रराजे भोसले और बीजेपी सांसद संभाजी राजे भोसले से सवाल पूछा कि क्या उन्हें ये किताब स्वीकार है। इस किताब को लेकर बीजेपी विधायक और प्रवक्ता अतुल भातखलकर ने कहा कि खुद पीएम मोदी को ये किताब पसंद नहीं एआगी। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज की किसी से तुलना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा पीएम मोदी शिवाजी महाराज को अपना गुरु मानते हैं। उन्हें खुद ये पसंद नहीं आएगा कि उनकी तुलना शिवाजी से की जाए। सत्ता पक्ष के साथ-साथ बीजेपी के नेता भी इस किताब का विरोध कर रहे हैं। बीजेपी इस किताब को लेकर बैकफुट पर आ गई है। कांग्रेस ने इसे शिवाजी महाराज का अपमान बताया है।

बीजेपी नेता के किताब पर विवाद
इस किताब को लिखने वाले दिल्ली बीजेपी के नेता जयभगवान गोयल अब विवादों में उलझते जा रहे हैं। रविवार को ही दिल्ली बीजेपी दफ्तर में इस किताब का विमोतन किया गया। किताब के विमोचन के मौके पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी, प्रभारी श्याम जाजू और पूर्व सांसद महेश गिरी भी मौजूद थे। अब ये किताब बीजेपी के लिए सिरदर्द बन गया है।

किताब पर प्रतिबंध की उठी मांग
एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे ने भी इस किताब पर आपत्ति जताई और इसके लेखक और बीजेपी नेता जयभगवान गोयल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति शिवाजी महाराज की महानता की बराबरी नहीं कर सकता है। वहीं बीजेपी के राज्यसभा सदस्य छत्रपति सम्भाजी राजे ने पुस्तक पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इस किताब को लेकर विवाद इतना बढ़ गया है कि नागपुर में कांग्रेस के एक नेता ने इस किताब के प्रकाशक और लेखक गोयल के खिलाफ नंदनवन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है ।आपको बता दें कि इससे पहले बॉलिवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन भी शिवाजी महाराज से जुड़े एक सवाल पूछने पर निशाने पर आ चुके हैं। उन्होंने अपने टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में एक सवाल पूछा था, जिससे बाद विवाद शुरू हो गया और शो को बायकॉट करने की मांग उठने लगी।
-
Samrat Chaudhary के बिहार CM बनने पर क्या बोलीं श्रेयसी सिंह? मुख्यमंत्री पद की थीं दावेदार -
Samrat Choudhary: बिहार में सम्राट चौधरी बने सीएम , भाजपा खेमा खुशी से झूमा, NDA के सहयोगी दल भी हुआ गदगद -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications