उरी हमला: BJP नेता ने कहा परमाणु हमले की धमकी से झुकेंगे नहीं

नई दिल्ली। रविवार (18 सितंबर) को तड़के साढ़े पांच बजे जम्मू और कश्मीर के उरी स्थित भारतीय सेना के बेस कैंप पर आतंकी हमले के भारत ने पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग करने की कोशिश कर दी है।

uri

वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेता राम माधव ने कहा है कि 'सरकार केवल राजनयिक माध्यम से ही जवाब नहीं देगी बल्कि इसे अच्छी तरीके से संभाला जाएगा और किसी तरह की ब्लैकमेलिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी।'

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कोई परमाणु युद्ध नहीं चाहता और कोई परमाणु हमले की ब्लैकमेलिंग के आगे नहीं झुक जाएगा।'

कई स्तर पर दबाव बनाएगी सरकार

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार राम माधव ने इस बात के संकेत दिए हैं कि सरकार पाक पर कई स्तरों पर दबाव बनाएगी।

उन्होंने कहा कि देश में फैले गुस्से की परवाह सरकार को है। हम जानते हैं कि उरी आतंकी हमले से देशवासी व्यथित हैं।

राम माधव ने कहा कि सरकार इसे समझ रही है और खुद प्रधानमंत्री ने कहा है कि दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा।

राम माधव ने कहा कि पाक को अलग थलग करने और उसके संदेहास्पद चरित्र की कलई खोलने के लिए सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक दांत के बदले पूरा जबड़ा

इससे पहले राम माधव ने अपने फेसबुक पर लिखा था कि 'प्रधानमंत्री ने वादा किया है कि उरी हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। यही तरीका होना चाहिए। एक दांत के बदले पूरा जबड़ा। कूटनीतिक नियंत्रण के दिन गए।'

हालांकि भाजपा ने इस पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+