Love Jihad: 'प्यार तो बस प्यार होता है' , लव जिहाद पर बोलीं भाजपा नेता पंकजा मुंडे
भाजपा नेता पंकजा मुंडे ने लव जिहाद के सवाल पर कहा कि प्यार तो बस प्यार होता है, उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का फोकस विकास को आगे बढ़ाने पर है।
लव जिहाद को लेकर भाजपा सांसद पंकजा मुंडे ने जिस तरह का बयान दिया है उसकी वजह से चर्चा में हैं। दरअसल लव जिहाद को लेकर एक सवाल के जवाब में पंकजा मुंडे ने कहा कि प्यार प्यार होता है, प्यार भरोसा है नाकि बाधा।
पंकजा मुंडे ने कहा कि अगर दो लोग एक दूसरे के करीब सिर्फ प्यार की वजह से आते हैं तो इसका सम्मान करना चाहिए। लेकिन अगर एक महिला को फंसाकर दूसरे धर्म का व्यक्ति उससे विवाह करता है तो इसे दूसरी तरह से देखना चाहिए।

लव जिहार के सवाल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पंकजा मुंडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का यह कभी भी मुद्दा नहीं रहा है। सरकार हमेशा से विकास और प्रगति पर अपना ध्यान केंद्रित करती है। प्रधानमंत्री मोदी का ध्यान देश को विकास के रास्ते पर लाने पर रहता है, उनका ध्यान अगले 25 साल में देश को विकास की नई बुलंदियों पर पहुंचाने पर रहता है।
बता दें कि 16 मई को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि उनकी सरकार लव जिहाद, धर्म परिवर्तन, आतंक को बढ़ावा जैसे के मुद्दों को गंभीरता से लेती है। इस तरह की चीजें प्रदेश में कतई स्वीकार नहीं हैं।
बता दें कि पिछले साल गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने लव जिहाद के मुद्दे के खिलाफ कानून बनाने का वादा किया था। लेकिन पिछले 9 साल के मोदी सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए पंकजा मुंडे ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पूरा ध्यान चौतरफा विकास और गरीबों के लिए नीतियां बनाने पर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications