'मुद्दाविहीन पार्टी के नेता राहुल हैं संसद के गूंगे गुड्डे'
नई दिल्ली। भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें गूंगा गुड्डा करार दिया है। नकवी ने एक ब्लॉग के जरिए राहुल पर निशाना साधा है।

नकवी ने अपने ब्लॉग को गूंगा गुड्डा और सड़का सूरमा दिया है। इसमे उन्होंने लिखा है कि संसद का गूंगा गुड्डा सड़क का सूरमा बनने की कोशिश में न घर का न घाट का रह गया है।
नकवी ने लिखा है कि राहुल की क्षमताओं पर सवाल उठाते हुए लिखा है कि यह पहला मौका है जब ग्रैंड ओल्ड पार्टी के ब्रैंड न्यू लीडर न सड़क की हकीकत समझ पा रहे हैं और न ही संसद की।
नकवी यही नहीं रुके उन्होंने कांग्रेस राष्ट्रीय दिवालिया पार्टी तक करार दिया है। उन्होंने लिखा है कि मुद्दों के अभाव में कांग्रेस निराधार और औचित्यविहीन मुद्दों को उठा रही है।
गौरतलब है संसद के मानसून सत्र की कार्यवाही एक दिन भी नहीं चल पायी है। ललित गेट, व्यापमं घोटाला, और सुषमा स्वराज के विवाद की वजह से सरकार बुरी तरह से घिरी हुई है और सभी अहम बिल अधर में लटके हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications