मान गए बीजेपी के 'लाल', मोदी की उम्मीदवारी पर जताई खुशी!
रायपुर। लगता है बीजेपी के नाराज भीष्म पितामह मान गए है। उनका गुस्सा शांत हो गया है। बीजेपी के अंदर सबकुछ ठीक हो गया है। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को बीजेपी का प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाए जाने के बाद से ही लालकृष्ण आडवाणी नाराज थे। पार्टी ने उन्हें दरकिनार करते हुए मोदी को पीएम उम्मीदवार घोषित कर दिया था। मोदी की ताजपोशी से आडवाणी अपने आपको अपेक्षित महसूस कर रहे थे।
वो बीजेपी से नाराज थे, मोदी के नाम पर अपनी उपेक्षा किए जाने से गुस्से में थे। उनका ये गुस्सा कल बीजेपी नेता राम जेठमलानी के जन्मदिन की पार्टी में भी दिखा। जहां पीएम पद की उम्मीदवारी संभालने के बाद पहली बार मोदी और आडवाणी एक साथ दिखे थे। भले ही दोनों की नजरें वहां मिली लेकिन दिल नहीं मिल पाया। दोनों आसपास की कुर्सी पर बैठे रहे, लेकिन एकबार भी एक-दूसरे को नहीं देखा। जब मोदी ने आडवाणी के पैर छुए तो उन्हें आशीर्वाद तक नहीं दिया।

आज छत्तीसगढ़ में रैली के दौरान आडवाणी ने मोदी की तारिफ की। उनके कामों की प्रशंसा की। जिसे देखकर लगता है कि बीजेपी के 'लाल' पर शांत हो गए है। रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने खुले मंच से नरेन्द्र मोदी की तारिफ की। पार्टी द्वारा मोदी को पीएम उम्मीदवार बनाए जाने पर उन्होंने खुशी जताई।
आडवाणी ने गुजरात में मोदी के कामों की तारिफ करते हुए कहा कि मोदी पहले इंसान है जिन्होंने गांवों के लिए काम किया। वहां बिजली पहुंचाई। गुजरात की तरक्की की। आडवाणी ने अपने भाषण में मोदी की तारिफों की झरी लगा दी। ऐसे में खबर ये भी आ रही है कि अबतक मोदी से नाराज बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी अब उनके लिए चुनावी सभाएं करेंगे। लोगों से मोदी के लिए वोट मांगेंगे। मोदी की प्रशंसा आडवाणी ने मुंह से सुनकर लगता है कि अब उनकी नाराजगी दूर हो गई है। बे-मन से ही सही उन्होंने मोदी को पीएम उम्मीदवार मान लिया है और पार्टी हित को ध्यान में रखकर उनके लिए काम करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications