रानू मंडल पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, Twitter पर लिखी ये बात
नई दिल्ली। कोलकाता रेलवे स्टेशन पर गाना गाकर और भीख मांगकर अपना गुजारा करने वाली रानू मंडल, आज सोशल मीडिया की मशहूर हस्ती बन चुकी हैं, मां सरस्वती के अनमोल वरदान से नवाजी गईं रानू मंडल की जिंदगी से अब गुमनामी के बादल छंट चुके हैं और एक मुस्कुराती सुबह उनका बेताबी से इंतजार कर रही हैं, जी हां. स्वरकोकिला लता मंगेशकर के सुपरहिट वायरल गाने ने रानू की किस्मत बदल दी है। रानू के वीडियो को बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने देखा और देखते-देखते ही रानू मंडल आज देश का चर्चित चेहरा बन चुकी हैं।

कैलाश विजयवर्गीय भी हुए रानू मंडल की आवाज के फैन
रानू को सबसे पहले हिमेश रेशमिया के रियलिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर' में बुलाया गया, जहां पर हिमेश ने उन्हें अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया । हिमेश ने रानू के साथ गाना रिकॉर्ड किया है, रानू के इस वीडियो को बहुत पसंद किया जा रहा है, आज हर कोई रानू को जानना चाहता है, उनके फैंस की लिस्ट में अब भाजपा नेता भी शामिल हो गए हैं।
बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने किया ये Tweet
जी हां, यहां बात हो रही है बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय की, जिन्होंने रानू के हूनर की तारीफ करते हुए हिमेश रेशमिया की भी काफी प्रशंसा की है, उन्होंने इस बारे में एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि बंगाल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, कोलकाता रेलवे स्टेशन पर गाकर अपना गुजारा करने वाली रानू मंडल जी की प्रतिभा को पारखी नजरों ने खोजा, अब उनकी लोकप्रियता परवान चढ़ रही है। इस गायिका को मौका देने के लिए संगीतकार श्री #HimeshReshammiya जी को धन्यवाद!

बीजेपी नेता ने हिमेश रेशमिया की भी तारीफ की
गौरतलब है कि रानू मंडल को हिमेश के बाद अभिनेता-गायक प्रदीप पांडे चिंटू ने भी ऑफर दिया है, उन्होंने भी कहा है कि 'वो बहुत जल्द रानू के साथ गाना रिकॉर्ड करेंगे। रानू मंडल जी लोगों के दिलों में जिस तेजी के साथ जगह बना रही हैं वह कमाल है। जब मैंने उनका गाना सुना तो उनका फैन हो गया।'
यह पढ़ें: क्या किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं अक्षय खन्ना, वायरल तस्वीरें देख परेशान हुए फैंस?












Click it and Unblock the Notifications