क्या से क्या हो गए, अर्से बाद अक्षय खन्ना को देखकर सोशल मीडिया पर बोले लोग

नई दिल्ली। 90 के दशक में हिंदी सिनेमा के 'हिमालय पुत्र' अक्षय खन्ना को लोग चॉकलेटी स्टार कहा करते थे, अपनी चुनिंदा फिल्मों के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले अक्षय खन्ना लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं, हालांकि उन्हें कुछ वक्त पहले फिल्म 'एक्सीडेंटल प्राइमिनिस्टर' में देखा गया था लेकिन बतौर हीरो उनको कमर्शियल मूवी में देखने के लिए उनके चाहने वाले तरस गए हैं, हाल ही में उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं, जिसे देखकर उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं और वो अक्षय की हेल्थ को देखकर थोड़ा भयभीत भी हो गए हैं।

अक्षय खन्ना की वायरल तस्वीरों को देख परेशान फैंस

अक्षय खन्ना की वायरल तस्वीरों को देख परेशान फैंस

दरअसल तस्वीरों में एक फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्टर अक्षय अपने कार से निकलते दिखाई दे रहे हैं, इन तस्वीरों में अक्षय काफी दुबले दिख रहे हैं और उनके सिर पर से बाल भी कम हो गए हैं, अक्षय का ये रूप देखकर लोग उनसे सोशल मीडिया पर काफी सवाल कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा 'क्या से क्या हो गया'

एक यूजर ने लिखा 'क्या से क्या हो गया'

एक यूजर ने लिखा 'क्या से क्या हो गया', तो वहीं एक दूसरे यूजर ने पूछ डाला कि 'अक्षय हेयर ट्रांसप्लांट क्यों नहीं करवा लेते हैं?', यही नहीं अक्षय खन्ना की तस्वीर पर कई यूजर्स ने उनकी अच्छी सेहत की दुआ की, कई यूजर्स ने सवाल उठाए कि आज के समय में अक्षय खन्ना खुद को फिट क्यों नहीं रख रहे हैं?

क्या किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं अक्षय खन्ना?

क्या किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं अक्षय खन्ना?

बताते चलें कि अक्षय खन्ना की ये तस्वीरें विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की हैं, इन तस्वीरों पर मिल रहे कमेंट्स से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें देखकर लोग किस कदर हैरान हैं।

फिल्म सेक्शन 375

फिल्म सेक्शन 375

हालांकि अक्षय बहुत जल्द फिल्म सेक्शन 375 में दिखाई देंगे, इसमें वो ऋचा चड्ढा के साथ लीड रोल में हैं, यह फिल्म एक कोर्टरूम ड्रामा है । अक्षय फिल्म में फेमस क्रिमिनल लॉयर तरुण सलूजा का रोल निभाते नजर आएंगे ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+