65 की उम्र में बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने लगाए 43 पुशअप, वीडियो देखने वालों ने दांतों तले दबाई उंगली

नई दिल्ली, दिसंबर 18। पॉलिटिक्स में जब-जब सबसे फिट नेताओं की बात आती है तो भाजपा का नाम सबसे पहले आता है। बीजेपी में अनुराग ठाकुर, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और किरण रिजिजू कई मौकों पर अपने फिटनेस का सबूत दे चुके हैं। इस लिस्ट में अब मध्य प्रदेश बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय का नाम भी जुड़ गया है, जिन्होंने 65 साल की उम्र में 43 पुशअप लगाकर सभी को हैरान कर दिया है।

इंदौर में एक कॉलेज फंक्शन में पहुंचे थे कैलाश विजयवर्गीय

इंदौर में एक कॉलेज फंक्शन में पहुंचे थे कैलाश विजयवर्गीय

दरअसल, कैलाश विजयवर्गीय शनिवार को इंदौर में आरपीएल माहेश्वरी कॉलेज के एनुअल फंक्शन में शामिल हुए थे। बतौर चीफ गेस्ट इस समारोह में आने वाले कैलाश विजयवर्गीय ने मंच पर सभी छात्रों के सामने पुशअप लगाए। पुशअप लगाते हुए का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बीजेपी नेता जीतू जिराती ने इस वीडियो को ट्विटर पर साझा किया है।

फैंस ने बताया पहलवान

फैंस ने बताया पहलवान

वीडियो में दिख रहा है कि कैलाश विजयवर्गीय मंच पर पुशअप लगा रहे हैं और माइक लिए एक शख्स काउंट कर रहा है। साथ ही वहां मौजूद अन्य लोग भी कैलाश विजयवर्गीय का उत्साह बढ़ाते दिख रहे हैं। कैलाश विजयवर्गीय ने करीब 45 सेकेंड में 40 से ज्यादा पुशअप लगाए हैं। कैलाश विजवर्गीय के इस वीडियो पर खूब कमेंट भी आ रहे हैं। फैंस ने उन्हें पहलवान तक कह दिया है। वहीं कुछ यूजर्स ने विजयवर्गीय के पुशअप लगाने के तरीके को गलत बताया है।

शिवराज के साथ गाना गाते भी दिखे थे कैलाश विजयवर्गीय

शिवराज के साथ गाना गाते भी दिखे थे कैलाश विजयवर्गीय

आपको बता दें कि कैलाश विजयवर्गीय हाल ही में गाना गाते हुए भी नजर आए थे और वो भी अकेले नहीं बल्कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ। कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ विधानसभा भवन में आयोजित एक "भुट्टा पार्टी" में फिल्म शोले का 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' गाना गाया था। इस वीडियो को सभी लोगों ने कैमरे में कैद कर दिया था। खुद कैलाश विजयवर्गीय ने भी इस वीडियो को ट्विट पर शेयर किया था।

ये भी पढ़ें: कौन हैं ये IAS जो कोरोना वैक्‍सीनेशन से एक भी आदमी छूटने पर अधिकारियों को फांसी पर लटका देंगे?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+