कर्नाटक के बाद कैलाश विजयवर्गीय का खुला ऐलान, मध्य प्रदेश में भाजपा शुरू करेगी 'नया मिशन'

नई दिल्ली। कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के सियासी दांवपेच के बाद कांग्रेस-जेडीएस को अपनी सत्ता से हाथ धोना पड़ा। लेकिन भाजपा कर्नाटक के बाद अब मध्य प्रदेश में इस मिशन को लेकर आगे जाने की योजना बना रही है। पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया है कि कर्नाटक में कैबिनेट गठन के बाद नया मिशन लॉन्च किया जाएगा। दरअसल कैलाश विजयवर्गीय से मध्य प्रदेश के सियासी हालात को लेकर जब पूछा गया तो उन्होंने यह जवाब दिया, जिसके बाद साफ है कि कर्नाटक के बाद भाजपा का अगला लक्ष्य मध्य प्रदेश है।

kailash vijayvargiya

मध्य प्रदेश को लेकर जब कैलाश विजयवर्गीय से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कैबिनेट के गठन के बाद नए मिशन की शुरुआत की जाएगी, हम नहीं चाहते हैं कि मध्य प्रदेश की सरकार गिर जाए, लेकिन खुद कांग्रेस विधायकों को अपनी सरकार को लेकर अनिश्चितता है। मध्य प्रदेश के दिग्गज नेता का कहना है कि सूबे में कांग्रेस के विधायकों को ही अपनी सरकार पर भरोसा नहीं है। बता दें कि आज कर्नाटक में येदियुरप्पा सरकार का फ्लोर टेस्ट है।

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस के विधायकों को अपनी सरकार पर भरोसा नहीं है। उन्हें भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व पसंद है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में अगर सरकार गिरती है तो इसकी वजह खुद कांग्रेस के कर्म होंगे। कैलाश विजयवर्गीय ने यह बयान राजस्थान के जयपुर में दिया है। बहरहाल देखने वाली बात यह है कि आने वाले समय में क्या प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ अपनी सरकार को बचा पाते हैं या फिर कर्नाटक की तर्ज पर उन्हें भी कुर्सी से हाथ धोना पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+