जयप्रदा का मुलायम पर तंज, भीख मांगकर यूनिवर्सिटी नहीं सिर्फ छोटे कमरे बनते हैं
लखनऊ। पूर्व सांसद और बीजेपी नेता जयाप्रदा ने समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव पर पलटवार करते हुए कहा है कि भीख मांग कर छोटे-छोटे कमरे तो बनाये जा सकते है लेकिन इतनी बड़ी यूनिवर्सिटी नहीं, जो हजारों एकड़ में फैली हुई है। अगर ऐसे ही भीख मांग कर यूनिवर्सिटी बनायी जा सकती है, तो इस दुनिया में सभी लोग यूनिवर्सिटी बना देंगे। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले अपने पुराने दोस्त आजम खां के समर्थन में मीडिया से रूबरू हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि आजम ने भीख मांगकर, देश-विदेश से चंदा लेकर और अपनी सारी पूंजी लगाकर बहुत अच्छी यूनिवर्सिटी बनाई है। लेकिन, महज दो बीघे जमीन के लिए उनपर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

जयाप्रदा ने कहा कि आजम खान यह समझते हैं कि उनके खिलाफ कार्रवाई उनकी वजह से हो रही है, लेकिन सच यह है कि उन्होंने जैसे बोया है, वैसा ही काट रहे हैं। बीजेपी नेता ने कहा कि सपा सांसद ने जो गलतियां की हैं, उनकी सजा अब उन्हें मिल रही है। रामपुर से फरार आजम खान पर बीजेपी नेता जयाप्रदा ने कहा कि वो वापस आकर अपना सम्मान अब नहीं पा सकते। रामपुर में उप चुनाव लड़ने पर जयाप्रदा बोलीं कि अभी समय है। ये बड़े नेता तय करेंगे। उन्होंने कहां कि मैं एक कार्यकर्ता हूं। पार्टी जिसे उतरेगी में उसके लिए कार्य करूंगी।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बरसते हुए जयाप्रदा ने कहा सपा सरकार के जब आजम खान जयाप्रदा पर अत्याचार कर रहे थे तो आप मुझे बचाने नहीं आए क्योंकि मैं एक औरत हूं और हिन्दू हूं। उन्होंने कहा कि आज आजम साहब आपके गुरु हैं। उन्होंने दो टूक कहा, जो शख्स अपने पिता को पीछे छोड़ सकता है, वो अपने आजम को क्यों नहीं छोड़ सकता? जयाप्रदा ने कहा कि अखिलेश यादव आजम खान के लिए तो रामपुर आए लेकिन जब एआरटीओ ने मेरी लाल बत्ती मेरे ऑफिस में घुसकर उतारी थी तब उनको मेरा ध्यान नहीं आया था। जयाप्रदा ने कहा कि अखिलेश न्याय की बात कर रहे है लेकिन जब वह रामपुर आए थे तो पीड़ित परिवारों से भी उनको मिलना चाहिए था, जिनकी जमीने आजम खां ने हड़पी हैं।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications