'राहुल को हटाने के लिए खड़गे को चक्रव्यूह में फंसाने की कोशिश', PM दावेदार पर ममता के प्रस्ताव पर BJP

विपक्ष की इंडिया अलाइंस की बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में प्रस्तावित किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के रहते खड़गे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं होंगे। इन दोनों ने राहुल गांधी को दौड़ से बाहर करने के लिए चक्रव्यूह बिछाया है। उन्होंने उन दोनों (खड़गे और गांधी) को अपने जाल में ले लिया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि विपक्षी इंडिया गुट के दलों ने देश की प्रगति को रोकने के लिए बैठक की।

BJP leader giriraj singh

खड़गे ने कहा- पहले जीतना जरूरी
उधर, बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खड़गे ने कहा कि पहले जीतें, पीएम चेहरे पर बाद में चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि अब ध्यान चुनाव लड़ने और जीतने पर है। एमडीएमके के वाइको समेत कई नेताओं ने विपक्षी समूह की बैठक के बाद घटनाक्रम की पुष्टि की। कहा कि खड़गे ने बातचीत के दौरान कहा कि पहले जीतना और गठबंधन की ताकत बढ़ाना महत्वपूर्ण है। बाकी सब कुछ बाद में तय किया जा सकता है।

सीट-बंटवारे पर भी हुई चर्चा
यह इंडिया अलाइंस की चौथी बैठक थी। इसमें सभी 28 पार्टीयों ने हिस्सा लिया। बैठक में विपक्षी नेताओं ने सीट-बंटवारे, एक संयुक्त अभियान खाका और सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी से मुकाबला करने की रणनीति बनाने पर बैठक फोकस रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+