गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी की तुलना किम जोंग उन से की बोले, वो भी लोगों को मरवा देती हैं
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर से उन्होंने ऐसा बयान दिया है जिसकी वजह से चर्चा में आ गए हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए उन्होंने उनकी तुलना नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन से कर दी है। गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी किम जोंग उन की तरह हैं। वो अपनी आलोचना करने वाले लोगों को किम जोंग उन की तरह मरवा देती हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल एकमात्र देश का ऐसा राज्य है जहां लोकतंत्र के लिए कोई जगह नहीं है। ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में किम जोंग उन की भूमिका निभा रही हैं। किम की तरह मामता भी अपने खिलाफ उठने वाली आवाज को दबा देती हैं। दरअसल जिस तरह से हाल ही में पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रस्तावित रथ यात्रा को ममता सरकार ने इजाजत नहीं दी है उसी के खिलाफ ममता पर हमला बोलते हुए गिरिराज सिंह ने यह बयान दिया है। ममता बनर्जी सरकार का कहना है कि इस रथयात्रा से सांप्रदायिक हिंसा हो सकती है, लिहाजा इसकी इजाजत नहीं दे सकते हैं।
पिछले महीने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा की इस रथयात्रा को रावण यात्रा करार दिया था। उन्होंने कहा था कि वह बंगाल को शुद्ध करने के लिए पवित्र यात्रा निकालेंगी। ममता ने कहा कि यह रावण यात्रा है नाकि रथ यात्रा, ये लोग बांटने वाली राजनीति कर रहे हैं। ये लोग नाम बदलते हैं, नीति बदलते हैं, नोट बदलते हैं, ये लोग देश के लिए खतरा हैं। ममता बनर्जी ने भाजपा भगाओ, देश बचाओ का नारा दिया था।
इसे भी पढ़ें- दक्षिण भारत की वो 129 सीटें, जो 2019 में तय करेंगी दिल्ली की कुर्सी
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications