बकरी और गाय के मीट में वही अंतर है जो बहन और पत्‍नी में है: गिरिराज सिंह

पटना। बिहार की राजनीति इन दिनों मांस पर आ टिकी है। बिहार के नेताओं की तरफ जो बयान आ रहे हैं उससे फिलहाल यही लग रहा है कि बीफ के अलावा उन्‍होंने अन्‍य मुद्दे ठंडे बस्‍ते में डाल दिया है। बीफ मुद्दे को लेकर क्रिया की प्रतिक्रिया का दौर चल पड़ा है। सात दिन पहले बीफ पर लालू यादव की तरफ से दिए गये बयान पर केंदीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है। बिहार के नवादा में गिरिराज ने लालू यादव को गाय और बकरी के मांस में फर्क समझाया है।

BJP leader Giriraj Singh

गिरिराज ने कहा कि बकरी और गाय के मीट में हमारी भावना और धर्म उसी तरह से है, जैसे हमारी बहन और हमारी पत्नी दोनों पूजनीय हैं। लेकिन दोनों के भावनात्मक संबंध अलग-अलग हैं। लालू प्रसाद क्या मजाक कर रहे हैं...कह रहे हैं कि जो बकरी का मीट खाता है वो गाय का मीट खाएगा।

आपको बताते चलें कि लालू यादव ने कहा था कि मांस खाने वाले को इससे क्या फर्क पड़ता है कि वह गाय का मांस खा रहा है या बकरे का? हिंदू भी बीफ खाते हैं। उस वक्‍त गिरिराज ने उनसे यह बयान वापस लेने की मांग की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+