BJP से नाराज पार्टी नेता एकनाथ खडसे ने कहा- मेरे पास है ऐसे वीडियो और फोटो, जो शेयर कर दूं तो मच जाएगा हंगामा

BJP से नाराज पार्टी नेता एकनाथ खडसे ने कहा- मेरे पास है ऐसे वीडियो और फोटो, जो शेयर कर दूं तो मच जाएगा हंगामा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता एकनाथ खडसे और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच नाराजगी अब सार्वजनिक हो गई है। पार्टी से नाराज बीजेपी के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे ने कहा कि उनके पास ऐसे वीडियो और फोटोज है, जो अगर शेयर कर दें तो भूचाल आ जाएगा। एक टीवी चैनल के साथ इंटरव्यू के दौरान एकनाथ खडसे ने कहा कि अगर उन्हें पार्टी से न्याय नहीं मिला तो वो सारे वीडियो और तस्वीरें सार्वजनिक कर देंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस बारे में पार्टी को भी अवगत कर दिया है।

Recommended Video

    Eknath Khadse का Devendra Fadnavis पर वार, कहा- मेरे पास ऐसे फोटोज जो मच दे हंगामा | वनइंडिया हिंदी
     Senior BJP leader Eknath Khadse Battle agains Former CM Devendra Fadnavis, said I will share Video and Pics when time comes

    चैनल के साथ इंटरव्यू के दौरान खडसे ने कहा कि महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार के दौरान उन्होंने कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार की जानकारी मुख्यमंत्री को दी, लेकिन कार्रवाई करने के बजाए उनसे ही इस्तीफा ले लिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फढणवीस पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी जिस बैंक में काम करती थी उसी बैंक में गृह मंत्रालय के सारे अकाउंट खोल दिए गए।

    उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर क्या चल रहा है उसकी जानकारी मेोरे पास है। उन्होंने पार्टी के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि उनके साथ अन्याय किया गया। जिस पार्टी की 40 साल तक पार्टी की सेवा की है, वहां उनकी बातों को अनसुना किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में मेरी बेटी को बगैर मांगे टिकट दिया गया और उसे हराने की व्यवस्था भी की गई। उन्होंने कहा कि जल्द ही उनकी किताब 'नानासाहेब फडवीसांच बारभाई कारस्थान' आ जाएगी, जो सारे सच सामने ला देगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+