बीजेपी के प्रवक्ता ने ही पीएम मोदी से पूछा सवाल- कब साकार होगा अटलजी का सपना?
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर जनसंख्या नियंत्रण पर सवाल उठाया है। अश्विनी उपाध्याय ने चार पन्नों के पत्र को ट्वीट करते हुए कई मुद्दों को उठाया है। बीजेपी नेता ने 17 साल पहले, 31 मार्च 2002 को संविधान समीक्षा आयोग द्वारा तत्कालीन कानून मंत्री अरुण जेटली को सौंपी रिपोर्ट के बारे में बात की है।

बीजेपी नेता ने ट्वीट किया, '20 फरवरी 2000 को अटल बिहारी वाजपेयी ने संविधान समीक्षा आयोग (वेंकटचलैया आयोग) बनाया। आयोग ने 31 मार्च 2002 को अपनी रिपोर्ट कानून मंत्री अरुण जेटली को दिया। आयोग के सुझाव पर सूचना अधिकार शिक्षा अधिकार भोजन का अधिकार और मनरेगा कानून बना लेकिन जनसंख्या नियंत्रण पर मौन..अटल जी का सपना कब साकार होगा?'
इसके पहले, अश्विनी उपाध्याय ने लगातार बढ़ती जनसंख्या की वजह से लगभग 1.25 अरब की आबादी वाले देश के साल 2047 से पहले पाकिस्तान बन जाने की आशंका जाहिर की है। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट के वकील उपाध्याय ने ट्विटर पर लिखा, 'यदि समान शिक्षा, समान नागरिक संहिता के साथ जनसंख्या नियंत्रण कानून तत्काल नहीं बनाया गया तो भारत 2047 से पहले ही पाकिस्तान बन जाएगा।
वहीं, एक और ट्वीट में अश्विनी उपाध्याय ने यूपी के प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज पुलिस स्टेशन में मौजूद इलाके के टॉप बदमाशों की सूची की तस्वीर भी पोस्ट किया जिनमें अधिकांश अपराधी एक ही समुदाय के हैं। इसे शेयर करते हुए देश के सभी नागरिकों को एक समान शिक्षा दिए जाने और समान नागरिक संहिता लागू किए जाने की मांग भी की। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी जनसंख्या वृद्धि पर चिंता व्यक्त करते हुए इशारों-इशारों में इसे समुदाय विशेष से जोड़ा। उन्होंने कहा है कि जनसंख्या नियंत्रण पर धार्मिक व्यवधान भी एक कारण है।
-
Bengal Chunav 2026: 7वां वेतन, घुसपैठ पर एक्शन, PM मोदी की बंगाल को 6 गारंटी, चुनाव जीते तो क्या करेंगे? -
मल्लिकार्जुन खरगे के 'सांप' वाले बयान के पीछे किसका कंट्रोल? BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने किया भंडाफोड़ -
Bengal Election में मोदी-ममता में टकराव! चुनावी रैलियों में ‘बेरहम सरकार’ और वोटर लिस्ट का मुद्दा गरमाया -
Bengal Election: BJP ने जारी की छठी लिस्ट,कोलकाता पोर्ट से राकेश सिंह पर दांव, ममता के किले में सेंध की तैयारी -
Assam Election में जुबानी जंग तेज! खरगे के 'जहरीले सांप' और 'अनपढ़' वाले बयान पर छिड़ी सियासी रार -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription?












Click it and Unblock the Notifications