'आज बोलना क्या है?', राहुल ने कांग्रेस नेताओं से पूछा, BJP ने शेयर किया एक और Video

भाजपा ने नेपाल के बाद राहुल गांधी का एक और वीडियो शेयर कर उनके ऊपर निशाना साधा है।

नई दिल्ली, 7 मई: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित मालवीय के निशाने पर हैं। हाल ही में अमित मालवीय ने राहुल गांधी का एक वीडियो इस दावे के साथ शेयर किया कि वो नाइट क्लब में पार्टी कर रहे हैं। हालांकि कांग्रेस ने अमित मालवीय के इस दावे को झूठा बताया और कहा कि राहुल गांधी नेपाल में अपनी एक पत्रकार दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए गए हैं। अब अमित मालवीय ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें राहुल गांधी तेलंगाना कांग्रेस के नेताओं से पूछते हुए नजर आ रहे हैं कि आज उन्हें वास्तव में बोलना क्या है।

rahul gandhi

अमित मालवीय ने दावा किया है कि ये वीडियो कल उस समय का है, जब राहुल गांधी किसानों की एक सभा को संबोधित करने से पहले तेलंगाना कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। 17 मिनट के इस वीडियो में नजर आ रहा है कि राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं के साथ बैठे हुए हैं और पूछ रहे हैं- 'आज की सभा का मुख्य मुद्दा क्या है? मुझे वास्तव में बोलना क्या है?' अमित मालवीय ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'यही होता है, जब आप पर्सनल विदेश ट्रिप और नाइट क्लब में पार्टी के बीच में राजनीति करते हैं।

देखिए वीडियो:-

अमित मालवीय पर बृजेश कलप्पा ने किया पलटवार
वहीं, अमित मालवीय के इस वीडियो पर कर्नाटक कांग्रेस के नेता बृजेश कलप्पा ने पलटवार करते हुए कहा, 'सोशल मीडिया पर किसी एक शख्स को लगातार इस तरह टारगेट करना बिल्कुल एक ट्रोल जैसा है। अगर किसी एक शख्स पर इतना ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है, तो मतलब साफ है वो शख्स आपके लिए एक परेशानी है।' आपको बता दें कि राहुल गांधी अपने दो दिन के दौरे पर शुक्रवार को तेलंगाना पहुंचे थे, जहां उन्हें वारंगल में किसानों की एक सभा को संबोधित करना था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+