Modi ka Parivaar: पीएम मोदी के भाषण के बाद बीजेपी के बड़े नेताओं ने बदला अपना X बायो, जानिए क्यों?
Modi ka Parivaar: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के 'परिवारवाद' तंज पर पलटवार करने के लिए ऑनलाइन अभियान शुरू किया है। मोदी का परिवार के नाम से ऑनलाइन अभियान शुरू किया गया है।
इस अभियान में बीजेपी के टॉप लीडर शामिल हैं। पीएम मोदी के समर्थन में अमित शाह, जेपी नड्डा, अनुराग ठाकुर, राजनाथ सिंह समेत कई शीर्ष नेताओं ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मोदी का परिवार अपने नाम के साथ जोड़ा है।

पीएम मोदी सच्चा हिंदू नहीं- लालू यादव
बता दें कि परिवारवाद की राजनीति पर पीएम मोदी की टिप्पणियों पर हमला करते हुए लालू यादव ने जन विश्वास महारैली में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर पीएम नरेंद्र मोदी के पास अपना परिवार नहीं है तो हम क्या कर सकते हैं? वह राम मंदिर का ढिंढोरा पीटते रहते हैं। वह सच्चा हिंदू भी नहीं है। हिंदू परंपरा में एक बेटे को अपने माता-पिता के निधन पर अपना सिर और दाढ़ी मुंडवाना चाहिए। जब उनकी मां की मृत्यु हुई तो मोदी ने ऐसा नहीं किया।
लालू प्रसाद की टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए पीएम मोदी ने रैली में कहा कि मैं उनकी वंशवादी राजनीति पर सवाल खड़े करता हूं। लालू यादव कहते हैं कि मोदी का कोई परिवार नहीं है, मेरा जीवन एक खुली किताब है। मैं अपने देश के लिए जीऊंगा।
इससे पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राजद अध्यक्ष की टिप्पणियों की आलोचना करते हुए इसे सनातन धर्म के प्रति अपमानजनक बताया। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि लालू प्रसाद समेत राजद नेताओं का ऐसा व्यवहार राजनीति के प्रति उनके अगंभीर दृष्टिकोण और सनातन धर्म की सदियों पुरानी परंपरा को कमजोर करने के प्रयास को दर्शाता है।
यह भी पढ़ें- तेलंगाना: 'मैं हूं मोदी का परिवार...' लालू यादव के बयान पर पीएम मोदी ने किया पलटवार












Click it and Unblock the Notifications