Video: 'मोहब्बत दिल में रहती है, दुकान में नहीं...', BJP ने मोदी की लोकसभा स्पीच पर किया गाना रिलीज
PM Narendra Modi's Lok Sabha Speech Song: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा भाषण पर कांग्रेस पर तंज करते हुए एक गाना रिलीज किया है।
पीएम मोदी के गुरुवार को अपने भाषण में कांग्रेस और राहुल गांधी पर ली गई चुटकी पर आधारित भाजपा ने एक गाना लॉन्च किया है। इस गाने को शुक्रवार (11 अगस्त) को भाजपा ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

गाने को शेयर कर भाजपा ने लिखा, ''मोहब्बत दिल में रहती है, दुकान में नहीं, ये तो कमाई जाती है, कहीं बिकती नहीं, ये तो दिल में रहती है, दुकान में नहीं।'' शेयर करते ही ये गाना वायरल हो गया है। गाने पर कुछ ही घंटों में 50 हजार से ज्यादा व्यूज हो गए हैं।
Recommended Video
गाने के शेयर किए गए वीडियो में सबसे पहले पीएम मोदी कहते हैं, ''देश की जनता भी कह रही है, ये है लूट की दुकान, लूट का बाजार। इसमें नफरत है, घोटाले है, मन काले हैं, परिवारवाद की आग में, दशकों से देश हवाले हैं।" पीएम मोदी के इस बोल के बाद गाने के बोल आते हैं, 'तुमने खोली एक दुकान, क्या-क्या रखा है, उसमें सामान। ये तो बता दो, ये तो बता दो...।''
लोकसभा में पीएम मोदी के संबोधन की 5 बड़ी बातें
- पीएम मोदी ने कहा, विपक्ष मणिपुर पर राजनीति कर रहा है। मणिपुर में दोषियों को सजा के लिए सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। मणिपुर में जो हुआ, वो माफ नहीं किया जा सकता है।
- पीएम मोदी ने कहा, विपक्ष ने बेंगलुरू में यूपीए का अंतिम संस्कार कर दिया है। मैं उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। ये I.N.D.I.A विपक्षी गठबंधन नहीं, बल्कि घमंडिया गठबंधन है। इनकी बारात में हर कोई दूल्हा है और सबको प्रधानमंत्री बनना है।
-पीएम मोदी ने कहा, विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कोई मेहनत नहीं की है। जब ये जनता के पास गए तो जनता ने भी इनके No Confidence घोषित कर दिया।
-पीएम मोदी ने कहा, देश में आज गरीबी तेजी से घट रही है। बीते पांच सालों में 13.5 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं।
-पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर तंज करते हुए कहा कि कांग्रेस बार-बार एक ही फेल्ड प्रोडक्ट को लॉन्च कर रही है और उनकी हर लॉन्चिंग बार-बार फेल हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications