करोड़ों में होगी भाजपा नेता की बेटी की शाही शादी, 500 पंडित पढे़ंगे मंत्र, 40 एकड़ में होगा समारोह

बेंगलुरू। भारत के कर्नाटक राज्य में एक ऐसी महंगी शादी होने जा रही है, जिसके बारे में आपने शायद कल्पना ही की होगी। ये शादी भाजपा नेता श्रीरामुलु की बेटी की है। जिसमें 100-200 करोड़ नहीं बल्कि पूरे 500 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। जो ना केवल राज्य में बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय है। श्रीरामुलु कर्नाटक सरकार में मंत्री हैं और भाजपा के संकटमोचन कहे जाते हैं।

Recommended Video

    Crores में होगी Bjp नेता Sriramulu की बेटी की शाही Marriage, 500 पंडित पढे़ंगे मंत्र| वनइंडिया हिंदी
    500 पंडित पढ़ेंगे मंत्र

    500 पंडित पढ़ेंगे मंत्र

    श्रीरामुलु अपनी बेटी रक्षिता की शादी में पैसा पानी की तरह बहा रहे हैं, इस शादी को ना केवल राज्य बल्कि देश की सबसे महंगी शादी बताया जा रहा है। शादी पांच मार्च को होनी है। वहीं शादी की रस्में 9 दिनों तक चलेंगी जिसकी शुरुआत 27 फरवरी से हो गई है। रक्षिता की शादी में मंत्र पढ़ने के लिए पंडित भी 500 होंगे।

     एक लाख मेहमान शिरकत करेंगे

    एक लाख मेहमान शिरकत करेंगे

    शादी में जो पुजारी और पंडित शामिल होंगे उनके रुकने के लिए बेंगलुरू में खास इंतजाम किए गए हैं। वहीं मेहमानों की बात करें तो शादी में करीब एक लाख मेहमान शिरकत करेंगे। जो हल्दी से लेकर शादी के बाकी सभी समारोह में भी शामिल होंगे। शादी में जो अतिथि शामिल होंगे, उनके रुकने के लिए ताज वेस्ट इंड होटल में व्यवस्था की गई है।

    40 एकड़ जमीन का इस्तेमाल

    40 एकड़ जमीन का इस्तेमाल

    शादी के लिए 40 एकड़ जमीन का इस्तेमाल किया जाएगा। जिसमें 15 एकड़ में पार्किंग, 6 एकड़ में खाने-पीने की व्यवस्था और बाकी बची जगह पर शादी की रस्में संपन्न होंगी। इसके साथ ही शादी में दुल्हन रक्षिता और अन्य रिश्तेदारों को तैयार करने के लिए उसी मेकअप और हेयर आर्टिस्ट को बुलाया गया है, जिसने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को सजाया था।

    300 लोग दिन-रात काम करेंगे

    300 लोग दिन-रात काम करेंगे

    करीब 300 लोग शादी को सफल बनाने के लिए दिन-रात काम करेंगे। शादी वाले स्थान को सजाने के लिए कम से कम 200 फूल वाले काम कर रहे हैं। यही कारण है कि इस शादी को शाही शादी कहा जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+