बीजेपी के आईटी हेड ने घोषणा से पहले बताईं कर्नाटक चुनाव की तारीखें, जांच करेगा चुनाव आयोग

Recommended Video

      Election Commission से 12 घंटे पहले ही BJP IT Head Amit Shah ने बता दी Voting Date |वनिइंडिया हिन्दी

      नई दिल्ली। इलेक्शन कमीशन कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव की तारीख की घोषणा ही नहीं कर पाया, लेकिन उससे पहले ही बीजेपी आईटी सेल के अध्यक्ष अमित मालवीय ने ट्वीट कर चुनाव की घोषणा कर दी। मालवीय ने अपने ट्वीट में लिखा, '12 मई को कर्नाटक में वोटिंग है और 18 मई को वोट काउंटिंग होगी।' हालांकि, उसके बाद अमित मालविय ने तुरंत ही अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। प्रेस कांफ्रेंस में अमित मालवीय के ट्वीट को लेकर सवाल का जवाब देते हुए चुनाव आयोग ने कहा कि जांच होने बाद इस मामले की कार्रवाई की जाएगी। सीएनएन न्यूज 18 के डिप्‍टी एग्जिक्‍यूटिव एडिटर जक्‍का जैकब ने जब ट्वीट कर मालवीय से पूछा कि चुनाव आयोग से पहले ही आपने कैसे घोषणा कर दी, तब मालवीय ने रीट्वीट कर जवाब दिया कि टाइम्स नाउ ने यह खबर चलाई थी।

      BJP आईटी हेड ने घोषणा से पहले बताईं कर्नाटक चुनाव की तीरखें

      केन्‍द्रीय चुनाव आयोग आज 11 बजे प्रेस कॉफ्रेंस कर कर्नाटक की 244 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने तारीखों की घोषणा की। कर्नाटक में 244 सीटों के लिए 12 मई को मतदान होगा, जबकि चुनावों का परिणाम 15 मई को आएगा।

      BJP IT head Amit Malviya tweets about Karnataka Assembly elections before EC announces

      राज्य की मौजूदा कांग्रेस सरकार के पास 123 विधायक है, जबकि बीजेपी के पास 43 और जेडीएस के पास 37 विधायक हैं। कांग्रेस पार्टी ने अपना आंतरिक सर्वे किया है, जिसमें उसे 126 सीटें मिलने की उम्मीद की गई है। वहीं इस सर्वे में बीजेपी को 70 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+