जंग जैसे माहौल के बीच पीएम मोदी के कार्यक्रम के प्रचार पर सोशल मीडिया पर लोगों ने निकाला गुस्सा
नई दिल्ली। आज यानी कि 28 फरवरी को पीएम मोदी दुनिया की सबसे बड़ी वीडियो कॉफ्रेंस करने वाले हैं। इस वीडियो कॉफ्रेंस में 15 हजार जगहों से पार्टी से जुड़े लोगों को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम का प्रचार करते हुए बीजेपी के आईटी सेल चीफ अमित मालवीय ने ट्वीट कर लिखा आप सभी के सवालों और सुझावों के लिए धन्यवाद कल(गुरुवार) को 12:15 हम पार्टी और प्रधानमंत्री के सभी चैनलों से सोशल मीडिया के सभी चैनलों पर लाइव रहेंगे।

अमित मालवीय के इस ट्वीट पर लोग भड़क गए और सोशल मीडिया पर गुस्सा निकालने लगे। आपको बता दें कि लोगों में गुस्सा सीमा पर चल रहे तल्ख माहौल के दौरान पार्टी के प्रचार को लेकर है। हेमंत रजौरा नाम के एक यूजर ने लिखा बेशर्मी की हद होती है। हमारा बहादुर अभिनंदन पाकिस्तान के कब्जे में हैं और तुम्हें पार्टी के प्रचार की पड़ी है।
हमें अभिनंदन वापस चाहिए और भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी कॉन्फ्रेंस के बजाय अभिनंदन को वापस लाने का सबसे बड़ा सोशल मीडिया अभियान चलाना चाहिए। सोल ऑफ इंडिया नामक ट्विटर हैंडल से लिखा गया है। तुम लोगों में शर्म तो वैसे भी है नहीं कम से कम वोटर्स को दिखाने के लिये तो सब प्रोग्राम्स करते करते..तुम जैसे फर्जी राष्ट्रवादी ना देखे..।












Click it and Unblock the Notifications