रायपुर: राहुल ने बीजेपी को भष्ट्राचार का विश्व चैंपियन बताया

रायपुर। राज्यों के विधानसभा चुनावों की आड़ में कांग्रेस और भाजपा दोनों को एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का आसान मौका मिल गया है। जहां भाजपा के पीएम इन वेटिंग मोदी, कांग्रेस के शहजादे राहुल गांधी पर अपनी रैलियों पर निशाना साध रहे हैं वहीं राहुल गांधी की रैलियों में भी केवल और केवल भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं। जिसकी ताजी बानगी 8 नवंबर को राजनांदगांव में आयोजित चुनावी सभा में दिखी जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार भष्ट्राचार करने में वल्र्ड चैंपियन तक कह डाला। राहुल ने कहा कि यहां जहां देखिए भष्ट्राचार ही भष्ट्राचार दिखाई देता है।

रमन सरकार को आड़े हाथों लेते हुए राहुल गांधी ने कहा कि माननीय लोगों जरा मुझे बताओ कि आपने कहीं देखा है या सुना है कि किसी राज्य के मुख्य सचिव ने ही अपने मंत्री को भष्ट्र कहा हो।

राहुल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सिर्फ विकास के दावे करती है, लेकिन यह बताए कि किसका विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि दस साल से सरकार ने क्या किया, कुछ नहीं। राहुल ने कहा कि यह एक ऐसा प्रदेश है जहां पैसों की कोई कमी नहीं है, जमीन की कोई कमी नहीं है, लेकिन इसके बाद भी यहां विकास नहीं हुआ, यह सोचने वाली बात है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश अमीर है, लेकिन यहां के लोग गरीब हैं।

राहुल ने कहा कि सिर्फ कांग्रेस एक ऐसी सरकार है जो महिलाओं के लिए लड़ती है उनके हाथ में शक्ति देने की कोशिश करती है लेकिन भाजपा सिर्फ बात करती है। राहुल ने कहा कि केंद्र में बैठी कांग्रेस सरकार ने हमेशा जनता के विकास के लिए योजना बनाई है।

उन्होंने कहा, "आप देख लीजिए कांग्रेस आरटीआई लाई जिसके जरिए अब जनता सभी से प्रश्न पूछ सकती है। हमने भोजन व रोजगार का अधिकार दिया। लेकिन अब आप बताइए कि प्रदेश में बैठी भाजपा सरकार ने आपके लिए क्या किया?"

उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीब, आदिवासियों, दलितों, महिलाओं, युवाओं की पार्टी है। कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो सिर्फ अधिकार की राजनीति करती है। राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र में बैठी कांग्रेस की सरकार ने पिछले 9 सालों से बहुत कुछ किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+