पीएम के शंखनाद के बाद यूपी में होगा भाजपा उम्मीदवारों का ऐलान
लखनऊ में प्रधानमंत्री की मेगा रैली के बाद भाजपा कर सकती है उम्मीदवारों की घोषणा, संघ और पार्टी के बीच सहमति के बाद तैयार हुई उम्मीदवारों की लिस्ट|
लखनऊ। यूपी चुनावों की तारीख करीब आने के साथ भारतीय जनता पार्टी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने की तैयारी भी तेजी से कर रही है माना जा रहा है कि पीएम मोदी की लखनऊ में होने वाली रैली के बाद भाजपा अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है।
10 जनवरी तक होगी घोषणा
भाजपा सूत्रों की मानें तो पार्टी उम्मीदवारों की लिस्ट 10 जनवरी तक जारी कर सकती है। माना जा रहा है कि यूपी चुनावों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट पर पार्टी और संघ के बीच की खींचतान खत्म हो चुकी है।

सपा-बसपा ने घोषित की लिस्ट
आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट पहले ही जारी कर दी है।
शनिवार को शिवपाल यादव ने 27 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जिसमें उन्होंने 7 पुराने उम्मीदवारों का टिकट रद्द कर दिया था। सपा के साथ ही बसपा ने भी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।
भाजपा-संघ के बीच खींचतान खत्म
ऐसे में भारतीय जनता पार्टी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने की तैयारी पूरी कर चुकी है। पार्टी ने यूपी चुनाव के लिए अपना प्रचार पहले ही परिवर्तन यात्रा के नाम से शुरु कर दिया है।
ऐसे में पीएम मोदी की 3 जनवरी को लखनऊ में होने वाली रैली के बाद पार्टी उम्मीदवारों की लिस्ट को जारी कर देगी।
पार्टी के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने के पीछे की वजह संघ और पार्टी के बीच कुछ सीटों पर चल रही खींचतान को बताया जा रहा था।
यूपी के पश्चिमी यूपी के अहम जिलों मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर और बरेली मंडल की कुछ सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर जो खींचतान थी वह खत्म होने के बाद अब लिस्ट जारी हो सकती है।
मुझे सबसे ज्यादा चुनाव की तारीख का इंतजार है- अखिलेश यादव
पीएम मोदी की 3 जनवरी को रैली
आपको बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 दिसंबर को लखनऊ में रैली प्रस्तावित थी लेकिन नोटबंदी के ऐलान के चलते इस रैली की तारीख को आगे बढ़ाते हुए 3 जनवरी कर दिया गया है।
ऐसे में लखनऊ में पार्टी के नेताओं का बड़ा जमावड़ा लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
लखनऊ की रैली की जिम्मेदारी संयोजक और प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया को दी गई है, उन्होंने बताया कि लखनऊ की रैली में बड़ा रिकॉर्ड बनेगा और लाखों लोग इस रैली में पहुंचेगे, इसके लिए पार्टी के कई अहम पदाधिकारियों को जिम्मा सौंपा गया है।












Click it and Unblock the Notifications