भाजपा है देश की सबसे अमीर राजनीतिक पार्टी, एडीआर की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने एक रिपोर्ट जारी की है। जिसके अनुसार सत्‍तारूढ़ भाजपा देश की आठ राष्‍ट्रीय पार्टियों में सबसे अमीर है। देश की सत्‍ता पर काबिज भाजपा के पास 2021-22 में सबसे अधिक लगभग 6,046.81 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

bjp

देश के आठ राष्‍ट्रीय दलों के पास है कुल कितने रुपये?

एडीआर की एक रिपोर्ट के अनुसार देश के आठ राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के पास 2021-22 में कुल मिलाकर 8,829.15 करोड़ रुपये की संपत्ति है, पिछले वित्‍तीय वर्ष की अपेक्षा इस बार 20.98 प्रतिशत बढ़ोत्‍तरी हुई है। वहीं इन आठ राश्‍ट्रीय दलों में सबसे अमीर पार्टी भाजपा है जिसके पास सबसे अधिक 6,046.81 करोड़ रुपये हैं यानी कुल का 69 प्रतिशत भाजपा के पास ही है।

जानिए कितनी बढ़ी है कुल संपत्ति?

एडीआर की एनालिसिस रिपोर्ट के अनुसार आठ राष्ट्रीय दलों की संपत्ति 2020-22 में 7,297.61 करोड़ रुपये से बढ़कर 8,829.15 करोड़ रुपये हो गई। एडीआर ने अपनी रिपोर्ट शेयर करते हुए बताया कि वित्‍तीय वर्ष 2004-05 के दौरान राष्ट्रीय दलों द्वारा घोषित संपत्ति 431.33 करोड़ रुपये के बराबर थी, जो वित्‍तीय वर्ष 2021-22 के दौरान बढ़कर 8829.158 करोड़ रुपये हो गई।

भाजपा कि पास है कितने रुपये?

देश की सत्‍तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी की बात करें तो 2021-22 में भाजपा की संपत्ति 4,990.19 करोड़ रुपये से बढ़कर 6,046.81 करोड़ रुपये हो गई यानी 21.17 प्रतिशत बढ़ी।

जानें दूसरे स्‍थान पर कौन सा दल है?

वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस 691.11 करोड़ रुपये से 805.68 करोड़ रुपये हो गई यानी 16.58 प्रतिशत की वृद्धि के साथ इस सूची में दूसरे स्‍थान पर रही।

बसपा का हुआ बुरा हाल

मायावती की बसपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने संपत्ति में निगेटिव ग्रोथ देखने को मिली इसकी संपत्ति 732.79 करोड़ रुपये से घटकर 690.71 करोड़ रुपये हो गई। बसपा की 5.74 प्रतिशत की गिरावट है।

जानें अन्‍य राष्‍ट्रीय पार्टियों का माली हालत?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+