संसद के विशेष सत्र में क्या होगी कांग्रेस की रणनीति, प्लानिंग के लिए सोनिया गांधी ने बुलाई अहम बैठक
Parliament Special Session: केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक संसद के दोनों सदनों का विशेष सत्र बुलाया है। इस विशेष सत्र से पहले कांग्रेस संसदीय दल (सीसीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार की शाम एक अहम बैठक बुलाई है।

सोनिया गांधी ने ये बैठक संसद के 18-22 सितंबर तक के विशेष सत्र की योजना पर चर्चा और रणनीति तैयार करने के लिए बुलाई है। संसदीय रणनीति समूह की ये अहम बैठक 5 सितंबर मंगलवार शाम पांच बजे होगी।
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्क्षक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद के विशेष सत्र पर चर्चा करने के लिए विपक्षी गठबंधन INDIA के सांसदों की भी एक बैठक बुलाई है।
बता दें केंद्र की मोदी सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक बिना प्रश्नकाल के संसद के दोनों सदनों का सत्र बुलाया है। लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय द्वारा दी गई सूचना के अनुसार 18 से 22 सितंबर तक प्रश्नकाल के संसद के दोनों सदनों का सत्र बुलाया गया है। पांच दिवसीय इस सत्र में पांच बैठकें होंंगीं और सदस्यों को अनंतिम कैलेंडर के बारे में अलग से सूचित किया जाएगा।
गौरतलब है कि संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने के एक दिन बाद पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक वन नेशन वन इलेक्शन पर एक कमेटी गठित किया और शनिवार को इस कमेटी के सदस्यों के नामों का भी ऐलान कर दिया।
हालांकि केंद्र सरकार ने संसद का स्पेशल क्यों बुलाया है इस पर चुप्पी साध रखी है लेकिन विशेष सत्र के ऐलान के बाद ही वन नेशन वन इलेक्शन पर कमेटी गठित की जिसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि मोदी सरकार सत्र में ये वन नेशन वन इलेक्शन पर चर्चा कर सकती है।
वहीं विपक्षी नेताओं ने बिना उनके परामर्श के व्यापार सलाहकार सकतति को सूचित किए बगैर विशेष सत्र बुलाने की घोषणा करने के लिए केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की है।
लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए गठबंधन को टक्कर देने के लिए देश भर की 28 पार्टियां एकजुट हो चुकी हैं। विपक्षी गठबंधन INDIA में शामिल सभी राजीनीतिक दल इस पार साथ मिलकरी काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications