'हार्दिक पटेल और उनके साथियों के आ सकते हैं 52 और सेक्स टेप'
नई दिल्ली। गुजरात में पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल के साथी दिनेश बामनिया ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा हार्दिक पटेल को फंसाने के लिए षडयंत्र रच रही है। दिनेश ने कहा कि हार्दिक पटेल की जो सीडी सामने आई है उसके अलावा बीजेपी ने 52 और सीडी तैयार की गई। सभी सीडी को विदेश में बनवाया गया है। इनमें से 22 सीडी हार्दिक पटेल की है जबकि अन्य 30 सीडी उनके साथियों की है।

पाटीदार आरक्षण आंदोलन में हार्दिक के साथी, दिनेश ने कहा कि उन्हें ऐसी जानकारी मिल रही है भाजपा ने किसी महिला को पैसे देकर हार्दिक पटेल के खिलाफ बलात्कार का फर्जी केस दर्ज कराने को कहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा के कहने पर सूरत के बिल्डर विमल पटेल, और गुजरात भाजपा अध्यक्ष जीतू वघानी इस तरह की सीडी बनाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हार्दिक पटेल को फंसाने की साजिश रच रही है।
बता दें कि बीते सोमवार को एक सीडी सामने आई थी जिसमें हार्दिक जैसा दिखने वाला शख्स एक महिला के साथ होटल के कमरे में मौजूद है। वहीं मंगलवार को सामने आई एक और तथाकथित सीडी में हार्दिक जैसा दिखने वाला शख्स अपने दोस्तों और एक महिला के साथ होटल के कमरे में बेड पर लेटा दिख रहा है। हार्दिक ने भाजपा पर निशान साधते हुए कहा कि 'मैं मर्द हूं, नपुंसक नहीं, जो करना होगा सीना ठोक कर करूंगा।' बीजेपी ने मेरी निजी जिंदगी पर निशाना साधा है। बीजेपी में इस तरह का कारनामा करने वाले कई लोग हैं, अब मैं भी उनकी सीडी लेकर आऊंगा।'












Click it and Unblock the Notifications