तमिलनाडु में DMK और एआईएडीएमके के लिए बीजेपी बनी बड़ा 'खतरा'
एआईएडीएमके (अम्मा) के आरके नगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार टीटीवी दिनकरन ने सोमवार को कहा, 'उपचुनाव रद्द किए जाने की पूरी कार्रवाई महज सियासी ड्रामा है।'
चेन्नई। तमिलनाडु की सियासत में डीएमके और एआईएडीएमके को बीजेपी से कड़ी टक्कर मिलने वाली है। इस बात की चर्चा अब तेज हो रही है कि बीजेपी और पार्टी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार के राज्य के मौजूदा सियासी हालात का फायदा उठाने की पूरी कोशिश में है।

बीजेपी ने रचा सारा ड्रामा
एआईएडीएमके (अम्मा) के आरके नगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार टीटीवी दिनकरन ने सोमवार को कहा, 'उपचुनाव रद्द किए जाने की पूरी कार्रवाई महज सियासी ड्रामा है। वे जानते थे कि हम चुनाव जीतने वाले हैं। बीजेपी भी ये जानती है कि उसे अपनी जमानत भी वापस नहीं मिलेगी। यही वजह है कि उन्होंने सारा ड्रामा रचा।' READ ALSO: चेन्नई की आरके नगर सीट के उपचुनाव रद्द, वोट पाने के लिए बांटे गए थे करोड़ों रुपये
चुनाव आयोग ने रद्द किया उपचुनाव
आरके नगर विधानसभा सीट पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के निधन के बाद खाली हुई थी। यहां 12 अप्रैल को उपचुनाव होने थे, लेकिन प्रचार के दौरान वोटरों को लुभाने के लिए करोड़ों रुपये बांटे गए थे। इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की गई, जिसके बाद रविवार देररात आयोग ने उपचुनाव रद्द कर दिए। READ ALSO: PM मोदी के 'टूरिज्म और टेररिज्म' वाले बयान पर उमर अब्दुल्ला ने उठा दिए सवाल
चुनाव आयोग ने फैसले को लेकर कहा, 'मौजूदा हालात से यह स्पष्ट है कि तमिलनाडु में मतदान को प्रभावित करने के लिए काफी गैरकानूनी कोशिशें हुई हैं। राजनीतिक पार्टियां और उनके कार्यकर्ता वोटरों को रिश्वत दे रहे हैं।'












Click it and Unblock the Notifications