PM मोदी के 'टूरिज्म और टेररिज्म' वाले बयान पर उमर अब्दुल्ला ने उठा दिए सवाल
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि टूरिज्म को आतंकवाद से जोड़ना सही नहीं है। क्योंकि कश्मीर घाटी में सेना तैनात किए जाने से पहले 1988 में सबसे ज्यादा टूरिस्ट आए थे।
श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर सवाल उठाए जिसमें उन्होंने युवाओं को 'टूरिज्म और टेररिज्म' में से एक चुनने को कहा था। अब्दुल्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री का बयान हकीकत से काफी दूर है।

1988 में सबसे ज्यादा टूरिस्ट आए

'संदेश सही या गलत आप तय करें'

'मोदी के सामने सही तस्वीर रखें मुफ्ती'

'बयान का हकीकत से लेना-देना नहीं'
प्रधानमंत्री की बात पर सवाल उठाते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अगर आप टूरिज्म और टेररिज्म के बीच एक चुनने की बात कहते हैं तो बताइए उन इलाकों का क्या होगा जहां टूरिज्म की संभावनाएं या तो हैं नहीं, या फिर बहुत कम हैं। क्या इस बात के जरिए हम युवाओं को सीधे तौर पर आतंकवाद के लिए उकसा रहे हैं? उन्होंने कहा, 'ऐसे बयान देना आसान है, लेकिन हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है।'












Click it and Unblock the Notifications