3 राज्यों में नए मुख्यमंत्रियों पर सस्पेंस बरकरार, कल BJP की अहम बैठक

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान तीनों राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रचंड बहुमत हासिल कर सत्ता पर काबिज हो गई है। अब राज्यों की कमान किसके कंधों पर डाली जाए, इसको लेकर विचार-मंथन जारी है। नए मुख्यमंत्रियों पर सस्पेंस के बीच गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अहम बैठक होगी।

बीजेपी ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया, जबकि मध्य में सत्ता बरकरार रखने के लिए उसने सत्ता विरोधी लहर को नजरअंदाज कर दिया। विधानसभा चुनाव जीतने वाले दो केंद्रीय मंत्रियों सहित 10 बीजेपी सांसदों ने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया। इन 10 सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद अपना इस्तीफा दिया।

BJP important meeting

मध्य प्रदेश में ये नाम रेस में
मध्य प्रदेश में बीजेपी ने 230 में से 163 सीटें जीतकर परचम लहराया। अगले मुख्यमंत्री को लेकर चल रही अटकलों के बीच मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि वह कभी भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार नहीं थे। उन्होंने कहा कि न तो मैं पहले सीएम पद का दावेदार था और न ही अब। मैं सिर्फ एक पार्टी कार्यकर्ता हूं और पार्टी जो भी पद या जिम्मेदारी देगी मैं उसे पूरा करूंगा।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद सिंह पटेल के साथ-साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सहित प्रमुख बीजेपी नेताओं के नाम इस शीर्ष पद के लिए चर्चा में हैं।

राजस्थान में सीएम पद की रेस में ये शामिल
बीजेपी ने राजस्थान में 199 सीटों पर हुए चुनाव में से 115 सीटें जीतकर कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया। जीत के बाद नए मुख्यमंत्री का फैसला करने के लिए जयपुर और दिल्ली में गहन चर्चा हो रही है। पार्टी के कुछ प्रमुख चेहरों में दो बार की सीएम वसुंधरा राजे, दीया कुमारी (विद्याधर नगर निर्वाचन क्षेत्र से जीत) और महंत बालक नाथ (तिजारा निर्वाचन क्षेत्र से जीते) और झोटवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र से जीते राज्यवर्धन सिंह राठौड़ रेस में हैं।

छत्तीसगढ़ में सीएम पद की रेस में ये शामिल
छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने कांग्रेस का सफाया कर दिया। बीजेपी 90 में से 54 सीटें जीतकर सत्ता में लौट आई और सबसे पुरानी पार्टी 35 पर सिमट गई। सीएम पद की रेस में रमन सिंह, अरुण साव, ओपी चौधरी और गोमती साई सहित कई नाम चर्चा में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+