पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों की चुनावी तैयारी को लेकर BJP की आज अहम बैठक, पीएम मोदी करेंगे संबोधित
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों की चुनावी तैयारी को लेकर BJP की आज अहम बैठक, पीएम मोदी करेंगे संबोधित
BJP holds meeting Over elections in 5 States: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज रविवार (21 फरवरी) को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। बैठक में पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा की चुनावी तैयारी पर चर्चा होगी। राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे और बैठक को संबोधित करेंगे। बैठक रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में होगी। कोरोना वायरस महामारी के दौरान ये राष्ट्रीय पदाधिकारियों की पहली बैठक होगी, जिसमें बीजेपी के लगभग सभी दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।
Recommended Video

इस बैठक से एक दिन पहले शनिवार (20 फरवरी) को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बैठक की थी। इस बैठक में अरुण सिंह, भूपेन्द्र यादव, तरुण चुघ, दिलीप सैकिया, सीटी रवि, दुष्यंत गौतम और दग्गुबाती पुरंदरेश्वरी सहित कई भाजपा नेताओं ने दिल्ली में पार्टी के मुख्यालय में बैठक में भाग लिया।
जेपी नड्डा ने इस बैठक में रविवार को होने वाले राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक के एजेंडे, राज्य की इकाइयों द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों और आगामी विधानसभा चुनावी राज्यों की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया।
रविवार को होने वाली बैठक को लेकर भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कहा कि राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में होने वाली है। अनिल बलूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक का शुभारंभ करेंगे और संबोधिथ करेंगे। उन्होंने ये भी बताया कि इस बैठक में सभी राज्यों के अध्यक्षों के अलावा प्रदेश प्रभारी, सह-प्रभारी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव के मद्देनजर से बैठक काफी अहम होने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications