पीएम मोदी पर केसीआर के बयान पर तेलंगाना BJP चीफ का पलटवार, बोले- इन्हें शॉक थेरेपी की जरूरत
नई दिल्ली, 02 फरवरी। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि जब बंगाल में चुनाव था तो उन्होंने टैगौरकी तरह दाढ़ी बढ़ा ली थी। जब तमिलनाडु में चुनाव था तो उन्होंने लुंगी पहन ली थी। पंजाब में चुनाव था तो सर पर पगड़ी बांध ली थी। मणिपुर उत्तराखंड में चुनाव है तो वहां की स्थानीय टोपी पहन ली। आखिर क्या है ये सब। केसीआर के इस बयान पर ने पलटवार करते हुए इसकी आलोचना की है।

तेलंगाना भाजपा चीफ और सांसद बांदी संजय ने कहा कि उनकी हताशा को शॉक थेरेपी की जरूरत है जोकि तेलंगाना की जनता जल्द ही उन्हें देने के लिए तैयार है। यह पागलपन भरा बर्ता है। अब उनकी हताशा चरम पर पहुंच गई है। केसीआर ने हमारे संविधान निर्माता बाबा साहब का भी अपमान किया है, वह नया संविधान बनाने की बात कर रहे हैं। भाजपा सांसद ने कहा कि केसीआर संविधान में एससी-एसटी आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं इसी वजह से वह नए संविधान की मांग कर रहे हैं।
Recommended Video
वहीं तेलंगाना के पूर्व सांसद कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी ने भी केसीआर पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बजट पर जिस तरह से केसीआर ने गंदी भाषा का इस्तेमाल किया है वह एक मुख्यमंत्री को कतई शोभा नहीं देता है। तेलंगाना उनकी इस भाषा पर शर्मिंदा है। गौर करने वाली बात है कि केसीआर ने 2022 के बजट को दिशाहीन बताया है और कहा कि यह गोलमाल बजट है, इसे शून्य अंक मिलना चाहिए। भाजपा की अगुवाई वाली सरकार ने किसानों, आम आदमी के लिए बजट में कुछ नहीं किया और ना ही स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र पर ध्यान दिया। केसीआर ने कहा कि भाजपा को कोई शर्म नहीं है इन लोगों को बंगाली की खाड़ी में डुबा देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications