चीन पर राहुल गांधी के बयान से भड़की भाजपा, सिंधिया बोले- अपने गिरेबान में झांके

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। सिंधिया ने कहा कि हिंदी-चीनी भाई-भाई का नारा देने वालों ने 45000 स्क्वॉयर फीट किलोमीटर जमीन चीन को दे दी, पहले वह अपने गिरेबान में झांके।

दरअसल राहुल गांधी इस वक्त लद्दाख के दौरे पर हैं। इस दौरान राजीव गांधी की जयंती के मौके पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि चीन की सेना हमारी सीमा के भीतर आ गई है। स्थानीय लोगों ने मुझे बताया कि चीन के सैनिकों ने हमारी जमन पर कब्जा कर लिया है।

jyotiraditya scindia

राहुल गांधी के इसी बयान पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तीखा हमला बोला है। सिंधिया के अलावा केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा का चीन के साथ राहुल गांधी के क्या संबंध है हर किसी को पता है, वह घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। वह देश को बदनाम कर रहे है।

राहुल गांधी ने कहा कि लद्दाख के लोगों की बहुत सारी शिकायतें हैं। वह इस बाद से खुश नहीं है कि लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया है। वह प्रतिनिधित्व चाहते हैं, उनके सामने बेरोजगारी की समस्या है। वो नहीं चाहते हैं कि प्रदेश को प्रशासन और नौकरशाह चलाएं। राज्य को लोगों की आवाज से चलाना चाहते हैं।

वहीं रक्षा एक्सपर्ट्स का कहना है कि राहुल गांधी का इस तरह का बयान देना गलता है। एक तरफ जहां चीन से भारत की बातचीत चल रही है, ऐसे में इश तरह का बयान देना गलत है।

दोनों देशों के बातचीत इसी मुद्दे को सुलझाने के लिए चल रही है। 1950 के बाद से भारत ने चीन के हाथों 40 हजार वर्ग किलोमीटर की जमीन को खो दिया है। लिहाजा हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हम और जमीन ना खोएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+