बीजेपी का 'गुब्बारा' टि्वटर पर बना 'पैराशूट'

सिंप्लीफाई सोशल इंडेक्स यानी सोशल मीडिया के मूल्यांकन के मुताबिक बीजेपी की एसएसआई 74 आंकी गई है। मार्च में लगभग 2,10,105 ने बीजेपी पर चर्चा की। इसी पार्टी ने मार्च महीने में सर्वाधिक 21,16,562 का बज क्रिएट किया है।
इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी दूसरे नंबर पर खिसक गई है। 73 एसएसआई के साथ ही लगभग 1,24,633 लोगों ने मार्च में इस पार्टी को लेकर चर्चा की। पार्टी ने दूसरे नंबर पर 4,79,477 का बिज़ किएट किया है। सबसे नई पार्टी 'आप' ने तीसरे नंबर पर अपना कब्जा जमाया है। 72 एसएसआई के साथ मार्च महीने में लगभग 1,09,097 लोग 'आप' के बारे में चर्चा करते पाए गए। इस नवोदित पार्टी ने 8,05,092 का बज़ किएट कर सोशल मीडिया व विश्लेषकों को हैरान कर दिया है।
इसी क्रम में एनसीपी, बीएसपी, डीएमके व अन्य दल क्रमवार स्थान पर कायम हैं। हालांकि ये दल अपने पुराने ढर्रे पर ही लोकप्रियता के स्तर पर हैं। बाकी राजनैतिक दलों ने इन पार्टियों के मुकाबले कोई खास चमत्कार नहीं किया है।
यह भी पढ़ें - चुनाव आए तो याद आईं पत्नी












Click it and Unblock the Notifications