यूपी से नहीं गुजरात से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे मोदी!

लोकसभा चुनाव से पहले मोदी के चुनावी सीट को लेकर अटकलबाजी का दौर तेज है। अब तक यही बताया जा रहा था कि मोदी भी उत्तर प्रदेश के रास्ते दिल्ली की गद्दी पर काबिज होना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश में उनकी तूफानी रैलियों से भी इस अटकलबाजी को बल मिल रहा था। माना जा रहा था कि मोदी यूपी की राजधानी लखनऊ से लोकसभा चुनाव लड़ सकते है, लेकिन अब खबर आ रही है कि मोदी अब यूपू से चुनाव नहीं लड़ना चाहते है। इस बारे में उन्होंने खुद ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह से बात की है।
बीजेपी मोदी को हिन्दुत्वादी और पिछड़े वर्ग के नेता के तौर पर प्रोजेक्ट कर रही है, ऐसे में माना जा रहा था कि पार्टी उन्हें यूपी से लोकसभा चुनाव लड़वाना चाहती है लेकिन, वेबसाइट 'फर्स्ट पोस्ट' के मुताबिक अब मोदी ने उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि मोदी अपने विजय क्षेत्र गुजरात से ही लोकसभा का चुनाव लड़ सकते है।


Click it and Unblock the Notifications
