BJP नेता का विवादित बयान, सार्वजनिक संपत्ति तोड़ने वाले दीदी के वोटर, यूपी-असम में हमने इन्हें कुत्तों की तरह पीटा

BJP नेता का विवादित बयान, सार्वजनिक संपत्ति तोड़ने वालों को यूपी-असम में हमने इन्हें कुत्तों की तरह पीटा

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन बिल और एनआरसी को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कई जगहों पर सक्त कार्रवाई भी की गई है। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को लेकर कई राज्यों की सरकारों ने सख्ती दिखाई, लेकिन इसे लेकर बीजेपी के नेता और पश्चिम बंगाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने विवादित बयान दे दिया।

 BJP Govt in UP, Assam and Karnataka has shot the people who destroyed public properties like dogs: BJP Leader

बीजेपी नेता ने कहा कि जिन लोगों ने सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पुलिस ने उसके खिलाफ कुछ नहीं किया,क्योंकि ये दीदी के वोटर्स है जबकि असम, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में हमने उन्हें कुत्तों की तरह पीटा।

उन्होंने कहा कि आप यहां आएंगे, हमारा ही खाना खाएंगे, यहीं रहेंगे और यहां रहकर हमारी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाएंगे। क्या ये उनकी जमींदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रदर्शनकारियों को हम लाठी से पीटेंगे, गोली मारेंगे और जेल में बंद कर देंगे। बीजेपी नेता के इस बयान पर विरोध शुरु हो गया है। उनके इस आपत्तिजनक बयान को लेकर पलटवार का दौर शुरू हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+