उमर अब्‍दुल्‍ला के बयान से भाजपा की बल्‍ले बल्‍ले

Narendra Modi Omar Abdullah
नई दिल्‍ली। जम्‍मू कश्‍मीर के मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला द्वारा दिये गये बयान का इस्‍तेमाल भाजपा अपने लिए कर रही है। भाजपा ने यह जताने की कोशिश की है कि अब विपक्षियों ने इस बात को स्‍वीकार कर लिया है कि नरेंद्र मोदी का प्रभाव आम जनता के बीच बढ़ता ही जा रहा है। भाजपा के प्रवक्‍ता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि यह तो अच्‍छा ही है कि अब कांग्रेस और उसके घटक दलों ने इस बात को स्‍वीकार कर लिया है आने वाले वक्‍त बाकी सभी दल भी स्‍वीकार कर लेंगे।

गौर हो कि कल उमर अब्‍दुल्‍ला ने कहा था कि यह सच है कि लोगों पर मोदी का प्रभाव है लेकिन मैं इसे 'मोदी की लहर' नहीं मान सकता। इस पर भाजपा ने कहा कि मोदी की रैलियों में लाखों की संख्‍या में लोग आते हैं, इसके अलावा ओपीनियन पोल भी राहुल से ज्‍यादा मोदी के पक्ष में हैं, जो कि भाजपा के लिए एक अच्‍छा संकेत है, साथ ही 2014 में पार्टी के सत्‍ता में आने का संकेत भी हैं।

उमर ने मोदी के बारे में कहा कि इन दिनों जनता मोदी, मोदी जरूर कर रही है, यह आम आदमी पर उनका प्रभाव है, लेकिन इसे 'मोदी की लहर' कहना इस बात की अतिशयोक्ति होगी। उन्‍होने पार्टी कैडरों को एकजुट किया है।

उमर अब्‍दुल्‍ला की पार्टी नेशनल कांफ्रेस, यूपीए का एक घटक दल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+