North East Exit Poll: नार्थ ईस्ट में बीजेपी का उदय, कांग्रेस पतन की तरफ
नई

असम में 2014 में बीजेपी का प्रदर्शन
साल 2014 में बीजेपी ने असम में 7 सीटें जीती थी। वहीं कांग्रेस को 3 सीट ही हासिल हो पाई थी। ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF)को तीन सीटें और एक सीट निर्दलीय के खाते में गई। एनडीटीवी के पोल के मुताबिक असम में एनडीए को 9 सीटें, कांग्रेस को 4 और एक सीट अन्य को मिलने का अनुमान लगाया गया है। गौरतलब है कि चुनाव से पहले बीजेपी के कद्दावर नेता हेमंत बिश्वसर्मा ने प्रचंड जीत की बात कही थी।

पूर्वोत्तर में खिला कमल
टाइम्स नाउ-वीएमआर एग्जिट पोल ने असम में कांग्रेस और एआईयूडीएफ को मिलाकर 7 सीटें जीती हैं। उन्होंने बीजेपी को 6 और एक सीट अन्य को मिलने का अनुमान लगाया है। वहीं न्यूज24 -टूडेचाणक्य के एग्जिट पोल में बीजेपी और सहयोगियों को 10 सीट, कांग्रेस को 3 और अन्य को एक सीट दी है। सीएनएन न्यूज 18-आईपीएसओएस एग्जिट पोल ने बीजेपी और सहयोगियों को 8-10, कांग्रेस को 2-4 और एआईयूडीयू 2 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।

'राष्ट्रवाद के खिलाफ वोट'
असम के मंत्री हेमंत बिश्वसर्मा ने एक टेलीविजन न्यूज चैनल से कहा कि ह वोट राष्ट्रवाद के लिए है। ये वोट पीएम मोदी के लिए और तुष्टीकरण की राजनीति के खिलाफ जनता ने दिए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रितुपुर्णा कोंवर ने द इंडियन एक्सप्रेस से कहा कि हमें पिछले चुनाव से बेहतर प्रदर्शन करने का भरोसा है। 23 मई को नतीजे ये बता देंगे। देश के अधिकतर एग्जिट पोल ने कुल मिलाकर नार्थ ईस्ट में हुआ बीजेपी के उदय की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications