Rahul return: कांग्रेस के जश्न पर बीजेपी का तंज, कहा- दोषमुक्त नहीं हुए सिर्फ सजा पर लगी है रोक, करें इंतजार

Rahul Gandhi Parliament membership restored: कांग्रेस के लिए सोमवार का दिन काफी खास रहा, जहां लोकसभा स्पीकर ने राहुल गांधी की सदस्यता फिर से बहाल कर दी। इसके बाद से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विपक्ष में जश्न का माहौल है। हालांकि बीजेपी नेताओं ने इस जश्न को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा।

मामले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि लोकसभा स्पीकर ने पूरा विचार कर राहुल की सदस्यता को बहाल कर दिया है, लेकिन मेरी राय अलग है। जिसको निचली अदालत से सजा मिली हो और हाईकोर्ट ने भी उसे उचित माना हो। सुप्रीम कोर्ट से उनकी सजा पर सिर्फ रोक लगी है, सजा समाप्त नहीं हुई है। ऐसे में उनको निर्दोष मानते हुए जश्न मनाना सही नहीं है। ये लोकतंत्र का अपमान और दुर्भाग्यपूर्ण है।

Gajendra Shekhawat Sushil Modi

वहीं बीजेपी नेता सुशील मोदी ने कहा कि उनको दोषमुक्त नहीं किया गया है, सिर्फ सजा पर रोक लगी है। उनकी याचिका पर अभी सुनवाई बाकी है। ऐसे में इंतजार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर दोष अभी भी बरकरार है।

सुशील मोदी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने सजा पर रोक लगाई है, ऐसे में लोकसभा स्पीकर ने उनकी सदस्यता बहाल कर दी, लेकिन इससे क्या ही फर्क पड़ेगा। पहले भी तो वो सांसद थे, तब कांग्रेस की सेहत पर फर्क नहीं पड़ा, तो अब क्या पड़ेगा।

संसद परिसर में बंटी मिठाई
सोमवार सुबह कांग्रेस नेता संसद परिसर में बैठक कर रहे थे, तभी राहुल की सदस्यता बहाल करने का आधिकारिक पत्र आ गया। जिसके बाद कांग्रेस नेताओं से जश्न मनाया और सबको मिटाई बांटी। वहीं कुछ कार्यकर्ता ढोल लेकर 10 जनपथ पहुंच गए और वहां पर जश्न मनाया।

राहुल भी पहुंचे संसद
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी सोमवार को संसद पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले गांधी प्रतिमा पर फूल चढ़ाया और फिर विपक्ष के नेताओं से मिले। इस दौरान उनको सभी ने बधाई दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+