बिहार में भाजपा को करारा झटका: वरिष्ठ नेता ताराकांत जेडीयू में शामिल

झा ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा में उन्हें सम्मान नहीं मिला, इस कारण वह जद (यू) में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार भाजपा के वे सबसे पुराने सदस्य हैं।
पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के विषय में उन्होंने कहा कि मोदी का पार्टी में ही विरोध हो रहा है और उनकी जिद के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। ताराकांत भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं और मिथिलांचल में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। पिछले कुछ महीनों से पार्टी से झा नाराज चल रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications