चुनाव आयोग से की शिकायत, भाजपा को मोदी की चिंता

इस पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा है कि कल हुई रैली के लिए बिहार में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये जाने चाहिए थे क्योंकि यह रैली भारत के भावी प्रधानमंत्री की थी। उन्होने कहा कि घटना के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुझे फोन किया और घटना पर अफसोस जाहिर किया, उन्होने कहा कि मामले की जांच हो रही है और हम इस मामले में जल्द ही सबूत इकट्ठा कर लेंगे। राजनाथ के अनुसार जो सुरक्षा में चूक हुई है वो नहीं होनी चाहिए थी।
राजनाथ ने बिहार की जनता द्वारा संयम बरतने की भी तारीफ की। उन्होने कहा कि इन सब घटनाक्रमों के दौरान रैली को सफल बनाने के लिए बिहार की जनता ने जो संयम दिखाया वह प्रशंसनीय।
इसके अलावा भाजपा ने चुनाव आयोग से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की भी शिकायत दर्ज की, जिन्होने कहा था कि मुजफ्फरनगर में हुए दंगों के बाद कुछ मुस्लिम लड़कों से आईएसआई के लोग संपर्क कर रहे हैं। हालांकि राहुल के इस बयान से गृह मंत्रालय ने पल्ला झाड़ लिया था और कहा था कि हमारे पास ऐसी किसी भी बात की सूचना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications