जामिया हिंसा: मनीष सिसोदिया और अमानतुल्ला के खिलाफ भाजपा ने दी पुलिस में शिकायत
नई दिल्ली। दिल्ली में नागरिकता बिल के खिलाफ रविवार को प्रदर्शन हिंसा में बदल गया था। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने जमिया विवि में छात्र और छात्रओं पर लाठी चार्ज किया था। इस बीच बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर दिल्ली में हिंसा भड़काने का आरोप लगाया था। सोमवार को दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने डिप्टी सीएम सीएम मनीष सिसोदिया और आप एमएलए अमानतुल्ला खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है।

दिल्ली बीजेपी ने पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक के पास जाकर डेपुय्टी सीएम मनीष सिसोदिया, आप विधायक अमानतुल्लाह खान और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। भाजपा का आरोप है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों को भड़काया। जिसके बाद आगजनी की गई।
Delhi Bharatiya Janata Party (BJP) files complaint to Commissioner of Police Amulya Patnaik, against Deputy Chief Minister Manish Sisodia, AAP MLA Amanatullah Khan & others. Complaint alleges their involvement in "riots at Jamia Millia Islamia, yesterday". pic.twitter.com/2uTMOlob5D
— ANI (@ANI) December 16, 2019
बता दें कल नागरिकता बिल को लेकर हो रहे प्रदर्शन में आप एमएलए अमानतुल्ला खान भी दिखाई दिए थे। जिसके कुछ समय बाद उस इलाके में हिंसा फैलने की खबर आई थी। जिसके बाद बीजेपी ने आप विधायक पर हिंसा फैलाने की आरोप लगाया था। वहीं कल हुई आगजनी की मनीष सिसोदिया ने एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें बस में कुछ पुलिस वाले कुछ डालते दिख रहे थे। जिस पर मनीष सिसोदिया ने सवाल उठाए थे। और आगजनी में पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े किए थे।












Click it and Unblock the Notifications