'केजरीवाल तो ये भी कह सकते हैं कि उन्हें बीजेपी ने ही पैदा किया है'
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंके जाने के बाद आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी आमने-सामने आ गई है। सियासी घमासान में एक तरफ जहां AAP नेता आशुतोष गुप्ता ने सीधे पीएम से जवाब मांगा है तो वहीं भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया है। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय और बीजेपी सांसद रमेश विधुड़ी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा है कि कल को केजरीवाल ये भी कह सकते हैं कि उन्हें बीजेपी ने पैदा किया है।

दिल्ली की जनता के साथ अन्याय है, जिन्होंने ऑड इवन पर समर्थन दिया उसमें भी इन्होंने भ्रष्टाचार कर दिया। आप सरकार से सवाल पूछना चाहता हूं। चिदंबरम पर जूता फेंकने वाले शख्स को इन्होंने विधायक बना दिया, ये अराजकता का नमूना है। सरकार जनता की भावना से खेल रही है। भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। इतना बड़ा आरोप लगाकर गुमराह कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री की हत्या का षड्यंत्र हो रहा है। शर्म आनी चाहिए कि प्रधानमंत्री का नाम लेते रहते हैं औऱ जिस तरह की भाषा का प्रयोग करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications