चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने घटाए थे पेट्रोल-डीजल के दाम, अब बोल रहे हैं झूठ- मल्लिकार्जुन खड़गे
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए सरकार ने जानबूझकर दाम कम किए
नई दिल्ली, 30 मार्च। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए सरकार ने जानबूझकर दाम कम किए थे।
Recommended Video
ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर विजय चौक पर देंगे धरना
उन्होंने कहा कि ईंधन के दाम कम करना चुनाव जीतने के लिए भाजपा की रणनीति का हिस्सा था। अब वे रूस-यूक्रेन संकट की आड़ में कीमतों में वृद्धि करके क्षतिपूर्ति कर रहे हैं। यह झूठ है। कल 31 मार्च को हम ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ विजय चौक पर धरना देंगे।
यह भी पढ़ें: केजरीवाल ने कहा इंसानियत हमारी विचाराधारा, कश्मीर फाइल्स डॉयरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का तंज- क्या सच में
इस लूट की अंंतिम तारीख क्या है
बता दें कि बुधवार को ईंधन की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और इसे मोदी सरकार की जबरन वसूली बताया। पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर कहा- आम आदमी के बजट पर मोदी सरकार द्वारा रोजाना हमाला...रोजाना जबरन वसूली...रोजाना शोषण जारी है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों में आज आठवीं बार वृद्धि की गई है। क्या इस लूट की कोई अंतिम तिथि है। क्या पीएम लोगों के प्रति जवाबदेह नहीं है। क्या कोई जवाब है?
इस साल मंगलवार को पहली बार बढ़ीं ईंधन की कीमतें
बता दें कि आज सुबह नौ दिनों में आठवीं बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की गई। पेट्लो और डीजल के दामों में आज 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गई। पिछले मंंगलवार तक ईंधन की कीमतें नवंबर 2021 से स्थिर थीं।