'भाजपा को हरा देते हम अगर AAP ना होती', गुजरात में कांग्रेस की हार पर बोले राहुल गांधी

गुजरात में कांग्रेस ने हार का ठीकरा एक फिर से आम आदमी पार्टी पर फोड़ा गया है। इस बार खुद सांसद राहुल गांधी ने अपनी पार्टी के हार की मुख्य वजह AAP को बताया।

Rahul Gandhi on Gujarat Results

Rahul Gandhi on Gujarat Results: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर से भाजपा नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि ऐसा करने के भारत को विभाजित करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं गुजरात विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि क्षेत्रीय पार्टियां भाजपा का हराने में सक्षम नहीं हैं। क्योंकि उनके पास कोई स्पष्ट विजन नहीं होता। कांग्रेस ही भाजपा को हरा सकती है। उन्होंने आगे कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बीजेपी को हरा देती लेकिन ये तब होता जब आम आदमी पार्टी चुनाव में ना होती।

गुजरात विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों ही दल अपनी हार का ठीकरा एक दूसरे पर फोड़ रहे हैं। एक ओर आप की ओर कहा जा रहा है कि गुजरात में आम आदमी पार्टी को रोकने के लिए भाजपा के साथ कांग्रेस मिल गई थी। जबकि शुक्रवार को राहुल गांधी ने भी गुजरात हार की वजह AAP को बताया। उन्होंने पार्टी के दावे को दोहराते हुए कहा कि "गुजरात में AAP प्रॉक्सी थी।" उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिए क्षेत्रीय दलों के पास विजन नहीं है। । गुजरात में कांग्रेस भजा का हरा देती। लेकिन आम आदमी पार्टी के चुनाव लड़ने से ऐसा नहीं हुआ।

भाजपा पर उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी भारत को विभाजित करने और घृणा फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, " उन्होंने भारत को विभाजित करने काम किया और नफरत फैलाई।" जबकि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि AAP ने कांग्रेस की हार में बड़ी भूमिका निभाई। वहीं भाजपा को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन का दूसरा कारण बीजेपी के लिए फंडिंग है। सीएम गहलोत ने आगे कहा कि चुनावी बॉन्ड एक बड़ा घोटाला है। बीजेपी को इसके जरिए एकतरफा फंडिंग मिलती है। जबकि कांग्रेस को चंदा देने वालों को डराया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+