अमेरिकी लड़की ने केजरीवाल के बारे में किया ऐसा ट्वीट कि भाजपा में बौखलाहट

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी प्रमुख अर‌विंद केजरीवाल इन दिनों अमेरिकी दौरे पर है। वहां वो अपनी पार्टी के लिए फंड इक्ट्ठा करने में जुटे हुए है। केजरीवाल अमेरिका में दिल्ली चुनावों के लिए चंदा इकट्ठा करने में व्यस्त है। फंड इक्ट्ठा करने के अभियान पर अमेरिका गए केजरीवाल ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ इंटरनेशनल एंड पब्लिक अफेयर्स की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में करीब 200 छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।

arvind kejriwal

केजरीवाल के संबोधन के कुछ देर बाद ही वहां बैठे छात्र-छात्राओं में से किसी एक ने केजरीवाल के भाषण के संबंध में एक ट्वीट किया, जिसका भाजपा जमकर विरोध कर रही है। अमेरिकी छात्रा ने ट्वीट किया कि केजरीवाल ने छात्रों से कहा कि मोदी का जापान दौरा सफल नहीं था। उन्हें विदेशों में 'रॉक स्टार कार्यक्रमों' के बजाए ठोस नीति के लिए विदेशों का दौरा करना चाहिए।

इस ट्वीट के बाद से दिल्‍ली भाजपा नेताओं ने केजरीवाल के खिलाफ बयानबाजी शुरू कर दी। भाजपा नेता केजरीवाल के खिलाफ बगावत पर उतर आए हैं। भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने तो यहां तक कहा कि केजरीवाल पागल हो गए हैं। एक अन्य अमेरिकी छात्र ने ट्वीट किया कि अपने संबोधन में केजरीवाल ने कहा कि काला धन वापस लाने के मोदी सरकार के वादे 'झूठे चुनावी वादे' निकले। उन्होंने कहा कि ऐसा मुमकिन नहीं था। और मोदी ने काला धन वापस लाने के लिए कोई कदम नहीं उठाए।

केजरीवाल ने जो कुछ भी छात्रों के बीच कहा उसकी पुष्टि समाचार एजेंसियों ने भी की। केजरीवाल ने अमेरिकी छात्रों को भी अपने मुख्यमंत्री पद छोड़ने के फैसले पर भी चर्चा की। अमेरिकी छात्रों ने केजरीवाल के संबोधन पर मिली-जुली प्रतिक्रिया जताई। किसी ने उनके विचारों को सही ठहराया, तो वहीं कुछ ने उनके फैसले और दूसरे राजनीतिक दलों की आलोचना के लिए उन्हें गलत भी ठहराया। लेकिन केजरीवाल के बयान ने भाजपा नेताओं में उबाल ला दिया है। भाजपा का आरोप है कि मोदी पर सवाल खड़ा कर केजरीवाल मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+