मणिपुर में सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी बीजेपी, लोकल पार्टियों के साथ गठबंधन पर चल रही है चर्चा

इंफाल, जनवरी 16। पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों का दौर शुरू हो गया है। केंद्र की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी पांच में से चार राज्यों में इस वक्त सरकार में हैं। इनमें यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर शामिल है। इन चारों ही राज्यों में बीजेपी को सत्ता में वापसी करने की चुनौती है। नॉर्थ ईस्ट राज्य मणिपुर में बीजेपी सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। हालांकि अभी बीजेपी की कुछ स्थानीय पार्टियों के साथ गठबंधन पर बातचीत चल रही है।

BJP Manipur

स्थानीय पार्टियों के साथ गठबंधन पर चर्चा कर रही है BJP

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, असम के मंत्री और मणिपुर राज्य के चुनाव सह प्रभारी अशोक सिंघल ने बताया है कि हम राज्य की स्थानीय पार्टियों के साथ गठबंधन पर चर्चा कर रहे हैं, लेकिन अभी किसी पार्टी के साथ बात फाइनल नहीं हुई है। आपको बता दें कि मणिपुर में दो चरण में चुनाव होना है। पहले चरण का चुनाव 27 फरवरी और दूसरे चरण का चुनाव 2 मार्च को होगा।

बीजेपी की सहयोगी लड़ेगी अकेले चुनाव

आपको बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने नेशनल पीपुल्स पार्टी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी, लेकिन इस बार के चुनाव में एनपीपी ने अकेले चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। ऐसे में बीजेपी को अब नए सहयोगी की तलाश है। एनपीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने कहा कि पार्टी ने मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए 30 से अधिक उम्मीदवारों को अंतिम रूप दिया है। पार्टी की योजना करीब 40 उम्मीदवार उतारने की है। 2017 में एनपीपी ने 9 सीटों पर चुनाव लड़ा था और चार सीटों पर जीत दर्ज की थी। मेघालय में एनपीपी छह-पार्टी गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रही है, जिसे भाजपा का समर्थन प्राप्त है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+