KCR का जनाधार बढ़ने के संकेत, कांग्रेस-भाजपा समेत कई पार्टियों के नेताओं ने थामा टीआरएस का हाथ
क्या बढ़ रहा KCR का जनाधार ? ये सवाल इसलिए क्योंकि कांग्रेस-भाजपा समेत कई पार्टियों के करीब 80 नेता-कार्यकर्ता TRS के पाले में चले गए हैं। BJP Congress CPI and CPM leaders joined TRS in telangana
नारायणपेट (तेलंगाना) : तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव का जनाधार बढ़ने का संकेत मिल रहा है। कांग्रेस, भाजपा, भाकपा और माकपा समेत कई दलों के नेता और कार्यकर्ता टीआरएस में शामिल हुए हैं। टीआरएस में नेताओं का स्वागत करते हुए विधायक राजेंद्र रेड्डी ने कहा कि टीआरएस एकमात्र ऐसी पार्टी है जो वास्तव में तेलंगाना के लोगों के विकास और कल्याण के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा सहित अन्य सभी दल तेलंगाना विरोधी हैं। उन्होंने तेलंगाना के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया है।

90 प्रतिशत से अधिक चुनावी वादे पूरे
सोमवार को नारायणपेट विधायक राजेंद्र रेड्डी की मौजूदगी में तमाम नेता कार्यकर्ताओं ने टीआरएस का दामन थाम लिया। विधायक राजेंद्र रेड्डी ने दावा किया, टीआरएस सरकार देश की एकमात्र राज्य सरकार है जिसने अभिनव कल्याण और विकास योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि टीआरएस पार्टी द्वारा किए गए 90 प्रतिशत से अधिक चुनावी वादों को पूरा किया गया है और लोग चुनाव के सभी प्रारूपों में पूर्ण बहुमत के साथ पार्टी का समर्थन कर रहे हैं।
किन नेताओं ने थामा TRS का हाथ
टीआरएस के पाले में गए भाजपा नेताओं में नारायणपेट शहर पार्टी अध्यक्ष रह चुके बोया लक्ष्मण शामिल हैं। वर्तमान नगर अध्यक्ष गोपी कृष्ण, नारायणपेट से भाजपा के वरिष्ठ नेता पोशल संतोष, नगर सचिव पुला अंजी ने भी भाजपा छोड़कर टीआरएस का दामन थाम लिया है। इनके समेत विभिन्न दलों के 80 अन्य स्थानीय नेता भी टीआरएस में शामिल हुए। विधायक राजेंद्र रेड्डी ने कहा, हमें यकीन है कि टीआरएस पार्टी लोगों के समर्थन से 2024 में अगला विधानसभा चुनाव भी जीतेगी।












Click it and Unblock the Notifications