भाजपा ने तेलंगाना में अपना चुनाव अभियान तेज करने की पूरी की तैयारी, अगले सप्ताह जुटेंगे ये दिग्गज नेता
तेंलगाना विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा। भारतीय जनता पार्टी ने बीते रविवार को अपने 2 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। वहीं अब चुनाव प्रचार अभियान की भी भाजपा ने अपनी तैयारी कर ली है। अगले सप्ताह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचने वाले हैं।

27 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह चुनावी राज्य तेलंगाना का दौरा करेंगे इसके साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में पासिंग आउट परेड की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वो एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित कर सकते हैं।
52 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषण के बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह का तेलंगाना में ये पहला दौरा होगा। इससे पहले अमित शाह आदिलाबाद में एक सार्वजनिक बैठक और हैदराबाद में 'पेशेवर और बुद्धिजीवियों की बैठक' को 10 अक्टूबा को संबोधित करते हुए भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत की थी।
वहीं अक्टूबर माह के आखिरी सप्ताह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा का प्रचार करने तेलंगाना आएंगे।सीएम योगी जो भाजपा के स्टार प्रचारक है वो यहां चुनावी रैली में जनता को संबोधित भी कर सकते हैं।
बता दें भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति ने 22 अक्टूबर को 52 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी जिसमें 3 मौजूदा सांसदों का नाम भी शामिल था। भाजपा के तीन सांसद तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 में अपनी किस्मत अजमाएंगे। इन सांसदों में बीजेपी महासचिव बंदी संजय कुमार समेत कुल तीन लोकसभा सांसद तेलंगाना विधानसभा चुनाव में अपना भाग्य अजमाएंगे। वहीं भाजपा जल्द अपने उम्मीदवारों की दूसरी और अंतिम लिस्ट जल्द जारी करने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications