पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने को लेकर BJP का तंज- पंजाब, दिल्ली, राजस्थान के लोगों की क्या गलती है

पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने को लेकर BJP का तंज- पंजाब, दिल्ली, राजस्थान के लोगों की क्या गलती है

नई दिल्ली, 06 नवंबर: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शुक्रवार (05 नवंबर) को कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों पर उनके शासित राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर अतिरिक्त वैट ना घटाने को लेकर निशाना साधा है। बीजेपी-एनडीए शासित लगभग सभी राज्यों ने पेट्रोल और डीजल की दरों में अतिरिक्त किटौती की है। जिसके बाद बीजेपी शासित राज्यों में पेट्रोल 13.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल 19.61 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया है। केंद्र सरकार ने दिवाली के एक दिन पहले 03 नवंबर की शाम केंद्रीय लेवी में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 10 रुपये प्रति लीटर की कमी की घोषणा की थी। जिसके बाद राज्यों से वैट को कम करके दरों को और नीचे लाने का अनुरोध किया था।

Recommended Video

    Petrol Diesel Price: 14 राज्यों ने नहीं घटाया VAT, Ladakh में सबसे ज्यादा कटौती | वनइंडिया हिंदी
    Petrol Diesel Price

    भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कर कटौती की घोषणा नहीं करने के लिए कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा है। गौरव भाटिया ने कहा है, ''उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 12 रुपये की कमी की है, इसी तरह गुजरात और असम में कीमतों में 7 रुपये की कमी की गई है। यह केंद्र सरकार द्वारा घोषित कटौती के अतिरिक्त है।''

    गौरव भाटिया ने कहा है, ''पंजाब, छत्तीसगढ़, दिल्ली और राजस्थान में लोग जानना चाहते हैं कि राज्य सरकारों द्वारा इस तरह के कदम क्यों नहीं उठाए गए हैं। पंजाब, दिल्ली, राजस्थान के लोगों की क्या गलती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उठाए गए और भाजपा शासित राज्यों द्वारा अनुकरण किए गए कदम अन्य सरकारों द्वारा लागू नहीं किए जा रहे हैं।''

    शुक्रवार (05 नवंबर) शाम तक राज्य द्वारा संचालित तेल कंपनियों द्वारा संकलित आंकड़ों के मुताबिक 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों, जैसे महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, मेघालय, अंडमान और निकोबार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पंजाब और राजस्थान में वैट अपरिवर्तित रहा है। हालांकि, रात में, ओडिशा ने आधी रात से पेट्रोल और डीजल दोनों पर वैट में 3 रुपये प्रति लीटर की कमी की घोषणा की।

    वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, ''लूट जीवी' खट्टर-दुष्यंत सरकार क्या कर रही है। हरियाणा में पेट्रोल पर वैट 1.12 रुपये और डीजल पर 1.78 रुपये बढ़ा दिया गया है। राज्य के लोग इन झूठों को जानते हैं और समझते हैं। ऐसी जनविरोधी सरकार पर शर्म आती है।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+