दिल्ली का किला फतह करने के लिए भाजपा चलाएगी 6 से 9 का शो
दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी कमर कस ली है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए अपनी रणनीति का आज ऐलान किया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चुनाव प्रचार की रणनीति की घोषणा करते हुए सभी बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें दिल्ली के एक-एक मतदाता के घर पहुंचना है।

अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली चुनावों में चार बार जनसंपर्क करेगी। इस जनसंपर्क में भाजपा एक अभियान के तौर पर लोगों तक पहुंचने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा कि रोज शाम को 6 से 9 के बीच भाजपा के कार्यकर्ता दिल्ली के एक-एक मतदाता तक पहुंचेगे।
अमित शाह ने कहा कि हर एक कार्यकर्ता 60 मतदाताओं तक पहुंचने का लक्ष्य रखेगा। साथ ही लोकसंपर्क के लिए बूथ प्रमुख इस अभियान को आगे लेकर जायेंगे। शाह ने कहा कि आम आदमी पार्टी झूठ पर खड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के झूठ का वह आप की सभाओ में भांडाफोड़ करेंगे।
वहीं अमित शाह ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य है 10 करोड़ लोगों को भाजपा का सदस्य बनाना। उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य प्राप्त करते ही भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर एक सदस्य के माध्य से तीन सदस्य भाजपा को वोट देते हैं तो इस लिहाज से भाजपा को दो तिहाई मत मिलेंगे ऐसे में भाजपा को हराना नामुमकिन हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications